Monday, September 22

विदिशा की जलावर्धन योजना पर सवाल, 6 साल से निर्माणाधीन

jalविदिशा। गर्मियों की दस्तक के साथ पानी की समस्या शहर के कई क्षेत्रोंं में नजर आने लगी है। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए बनी जलावर्धन योजना करीब 6 साल से निर्माणाधीन है। यह जलावर्धन योजना नपा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल बन चुकी है। बार-बार समयसीमा के साथ निर्माण कार्य आगे बढ़ता रहा। साल गुजरते रहे, लेकिन योजना अधूरी होने से ज्यादातर घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है।
j2
भले नपा में प्रशासक बैठा हो लेकिन विकास की गति मंद ही बनी हुई है। शहर के लिए अहम जलावर्धन योजना के हाल सबसे बुरे बने हुए हैं। वर्ष 2009 में इस योजना का कार्य शुरू हुआ था। जो अभी तक निर्माणाशीन ही है