Saturday, October 25

राजधानी समाचार

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला 2 महीने के भीतर: बॉबी जिंदल
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, सीहोर

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला 2 महीने के भीतर: बॉबी जिंदल

वॉशिंगटन रिपब्लिकन नेता बॉबी जिंदल ने कहा है कि वह आगामी 2 महीनों में इस बात का फैसला करेंगे कि वह 2016 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं। शुक्रवार को कंजरवेटिव पॉलिटिकल ऐक्शन कॉन्फ्रेंस में जिंदल ने कहा कि मेरी पत्नी सुप्रिया और मैं इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं। लुसियाना के पहले भारतीय अमेरिकी गवर्नर ने कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने वाले हर व्यक्ति को चुनावों, फंड इकट्ठा करने के बारे में, सलाहकारों और मीडिया को भूल जाना चाहिए। उन्हें यह सोचने की आवश्यकता है कि राष्ट्रपति बनने पर वह क्या करेंगे। जिंदल ने कहा कि हमें ऐसे राष्ट्रपति की आवश्कता है जो कुछ करना चाहता हो। मैंने पिछले साल विदेश नीति, शिक्षा संबंधी सुधार और ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने काफी नु...
भारतीय मछुआरे सरहद पार करेंगे तो गोली मार दी जाएगी: श्रीलंकाई प्रधानमंत्री
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भारतीय मछुआरे सरहद पार करेंगे तो गोली मार दी जाएगी: श्रीलंकाई प्रधानमंत्री

चेन्नै श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने तमिल न्यूज चैनल से एक इंटरव्यू में कहा कि हमारी नेवी कानून के मुताबिक भारतीय मछुवारों पर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय मछुवारे श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करते हैं तभी उन पर बल प्रयोग किया जाता है, इसलिए मछुवारों को हमारे जलक्षेत्र से दूर रहना चाहिए। मछुवारों के मुद्दे पर दोनों तरफ से बातचीत जारी है और भारतीय प्रधानमंत्री अगले हफ्ते श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचने वाले हैं, ऐसे में विक्रमसिंघे की बेहद सख्त टिप्पणी आई है। विक्रमसिंघे ने शुक्रवार रात थांती टीवी से इंटरव्यू में कहा, 'यदि कोई मेरा घर तोड़ने की कोशिश करता है तो मैं उसे शूट कर सकता हूं। यदि वह मारा जाता है तो मुझे कानून इसकी इजाजत देता है। यह हमारा जलक्षेत्र है। जाफना के मछुवारों को मछली पकड़ने की इजाजत मिलनी चाहिए। हमलोग मछली पकड़ने से रोक सकते हैं। यहां भा...
विदिशा –गर्ल्स कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा –गर्ल्स कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

बुधवारको गर्ल्स कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साल भर होने वाली गतिविधियों, मैरिट में आने वाली छात्राएं, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस से जुड़ी छात्राओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरणसिंह थे। अध्यक्षता डा आईबी खान ने की और विशेष अतिथि डा लालचंद राजपूत, डा एके चतुर्वेदी थे। इस मौके पर प्राचार्य सतीश जैन ने कहािक कॉलेज में गांव की बेटी योजना के तहत 236, प्रतिभा किरण योजना के तहत 20 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। एससी-एसटी वर्ग की 431 छात्राओं को स्टेशनरी दी गई और 1069 छात्राओं को स्कॉलरशिप दी गई। उन्हाेंने कहाकि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संकल्प की शक्ति कामयाबी के लिए प्रथम श्रेणी का काम करती है। जीवन में अपना लक्ष्य बनाएं और उसको पूरा करने के लिए संकल्पित रहें। कार्यक्रम ...
गंजबासौदा-आक्रोशित महिलाओ ने प्रदर्शन किया
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-आक्रोशित महिलाओ ने प्रदर्शन किया

गंजबासौदा| नगरके वार्ड क्रमांक 15 नई बस्ती में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नही मिल पा रही है। सुविधाओं से वंचित आक्रोशित महिलाओ ने मंगलवार दोपहर जमकर प्रदर्शन किया। वार्ड की रानी बाई,ऊषा बाई, शांति बाई, फूलबाई ,गीता बाई ,मीरा बाई, गायत्री बाई ने बताया कि बस्ती में मार्ग निर्माण कराया गया है और ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गायत्री बाई ,लक्ष्मीबाई ,द्रोपती बाई ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था होने के कारण महिलाओं को 200 से 300 मीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता हैं। गर्मी के मौसम में जलसंकट की समस्या विकराल रूप ले लेती है। सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि नई बस्ती में अवैध रूप से प्लाट बेचे गए हंै। नपा को बस्ती से किसी भी प्रकार का कर भुगतान नही किया जाता।...
विदिशा –ट्रेन से टकराया युवक, मौत
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा –ट्रेन से टकराया युवक, मौत

विदिशा। बुधवारशाम करीब 5 बजे खरीफाटक के पास ग्राम बेरखेड़ी ग्यारसपुर निवासी एक युवक राजेश लोधी पुत्र रामचरण लोधी उम्र 20 साल एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विदिशा शहर के चहुंमुखी विकास के लिए विकास के लिए 20 करोड़ मंजूर,
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा शहर के चहुंमुखी विकास के लिए विकास के लिए 20 करोड़ मंजूर,

  शहर में लगेंगे 80 नए हैंडपंप शहरके चहुंमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन की पहल पर राज्य शासन ने 20 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा 11 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव राज्य शासन को भिजवाया है। इस राशि से शहर के वे काम पूरे कराएं जाएंगे जो पहले से अधूरे पड़े हैं और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल 20 करोड़ रु़पए की जो राशि मंजूर हुई है, उसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे। इस संबंध में एडीएम अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में टीलाखेड़ी, तमोरिया, मिर्जापुर और बैस नगर आदि तीनों नए वार्डों में करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बिजली के 600 नए पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में ज...
बीना- भोपाल तीसरी लाइन इस साल शुरू होगी
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बीना- भोपाल तीसरी लाइन इस साल शुरू होगी

गंजबासौदा रेलवेके बीना- भोपाल सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य इसी साल हर हाल में पूरा किया जाना है। सोराई-सांची स्टेशनों के बीच काम अधूरा है। शेष स्टेशनों पर काम लगभग हो चुका है। बरेठ से मंडी बामौरा तक तीसरी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। बीस किमी लंबी तीसरी लाइन को रनिंग सेक्शन में शामिल किए जाने का इंतजार है। इसके लिए रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस)का निरीक्षण 10 मार्च को हो सकता है। इसके बाद तीसरी लाइन को कुल्हार और मंडीबामौरा स्टेशनों पर रनिंग ट्रैक से जोडऩे के लिए आदेश जारी हो पाएगा। दीवानगंज और सूखी सेवनिया के बीच तीसरी लाइन को जोडऩे के बाद अब बरेठ और मंडीबामौरा के बीच कार्य किया जाना है। शीघ्र होगा निरीक्षण ^बरेठसे मंडीबामौरा के बीच तीसरी लाइन को जोडऩे के लिए रेल सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण मार्च में संभावित है। आरकेभारद्वाज, स्टेशन प्रबंधक गंजबासौदा...
एसवी पॉलीटेक्निक भोपाल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

एसवी पॉलीटेक्निक भोपाल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

द्वितीयराज्य स्तरीय सम्राट अशोक अंडर पॉलीटेक्निक फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसएटीआई मैदान पर खेला गया। बुधवार को खेले गए इस मैच में एसवी पॉलीटेक्निक भाेपाल ने एसएटीआई पॉलीटेक्निक को 2-1 से हराया। इस तरह एसवी पॉलीटेक्निक भोपाल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। एसएटीआई के लिए गोल विवेक उपाध्याय ने किया। जबकि एसवी भोपाल के लिए पहला गोल गौतम एवं दूसरा गोल शुभम पाल ने िकए और अपनी टीम को विजेता बनाया। एसवी भोपाल के गोल कीपर को रैफरी ने रेड कार्ड दिखाकर बाहर का रास्ता दिखाया। मैच काफी रोमांचक रहा। टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, डा पदम जैन, डा लक्ष्मीकांत मरखेड़कर, प्राचार्य डा आरके सोनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।...
गंजबासौदा-मसूर और बटरा की फसलों की कटाई शुरू :धूप निकलने से किसानों को राहत
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-मसूर और बटरा की फसलों की कटाई शुरू :धूप निकलने से किसानों को राहत

गंजबासौदा पिछलेदो दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। बेमौसम बारिश होने से खेत में पककर तैयार फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया था मसूर और बटरा की फसलों की कटाई शुरू होने से फसल के करपे बनाकर रखे गए थे। बारिश होने से फसलों के अंकुरित होने की आशंका बढ़ जाने से किसान चिंतित थे। धूप निकलने के बाद मजदूर लगाकर खेतों की कटाई तेजी से शुरू की गई। साथ ही बारिश से भीगी फसल को सुखाने लिए करपों को पलटने का काम दिन भर चलता रहा। किसान रघुवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मसूर और बटरा की कटाई शुरू कि जा चुकी है जबकि चना और गेहूं की फसल पककर पीली हो चुकी है। कुछ दिनों बाद कटाई शुरू की जाएगी। बेमौसम हुई बारिश से खेतों मे काट कर रखी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। धूप निकलने से फसलों को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि फसलों को अंकुरित होने से बचाया जा सके...
शिवपुरी में बुल्डोजर के सामने खड़ा हो गया परिवार
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

शिवपुरी में बुल्डोजर के सामने खड़ा हो गया परिवार

शिवपुरी. शहर में विष्णु मंदिर के पीछे कॉलोनी में अतिक्रमण कर बनाई गई बाउंड्री व चबूतरे न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नगरपालिका अमले ने पुलिस व प्रशासन की मदद से तोड़ दिए। एक अतिक्रामक के मकान की दीवार जद में आने पर उसे दो दिन का समय दिया गया। जैसे ही अमला घर के सामने बुल्डोजर लेकर आया तो परिवार सामने खड़ा हो गया लेकिन, प्रशासन के आगे एक न चली, अतिक्रमण हटाकर ही अमला माना।विष्णु मंदिर के पीछे कॉलोनी में भारत भूषण गुप्ता, हरिवल्लभ शर्मा, किशोर गुप्ता व नाथूराम बघेल द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया गया था। जिससे नाली का पानी सड़क पर फैलता था। इस अतिक्रमण के खिलाफ रामचंद्र ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय द्वारा जनहित में फैसला सुनाते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए।...