Wednesday, October 22

राजधानी समाचार

लोगों को शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। साथ ही लिव इन में रहने का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल पर कराना होगा।
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

लोगों को शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। साथ ही लिव इन में रहने का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल पर कराना होगा।

शादी का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य तौर पर कराना पड़ेगा। दरअसल, उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है। यूसीसी लागू होने के बाद राज्य में कई नियम बदल जाएंगे। पहले विवाह के पंजीकरण के लिए कोई विशेष कानून नहीं था। उत्तराखंड में 2010 का एक अधिनियम है, जिसके मुताबिक शादी का पंजीकरण अनिवार्य है। शरियत के मुताबिक, निकाह की रसीद ही शादी के पंजीकरण का प्रमाण मानी जाती है।यूसीसी लागू होने के बाद सभी धर्मों के लिए विवाह का पंजीकरण 60 दिन के भीतर अनिवार्य हो जाएगा। पंजीकरण न कराने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद तमाम नियम बदल जाएंगे। अब शादी कराने पर 60 दिन के भीतर पंजीकरण अनिवार्य हो जाएगा। इतना ही नहीं जिन लोगों की शादी 26 मार्च 2010 के बाद हुई है, उन सभी दंपति को भी शादी का रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन लोगों को रजिस्ट्रेशन के ...
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर जारी है साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देखें IMD का नया अपडेट।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर जारी है साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देखें IMD का नया अपडेट।

कई शहर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम छाया हुआ है। वहीं दिल्ली में सोमवार को धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। IMD की ओर से आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरवाट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया की आने वाले दिनों में ​एक बार फिर सर्दी का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली NCR में मंगलवार की शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तपामन में कमी आने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 11 से घटकर 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से घटकर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली क...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।
Culture, Opinion, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा।

एक दशक से अधिक समय से देश की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी अब अपने अग्रिम संगठन सेवादल को सक्रिय करने में जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर सेवादल को जमीनी स्तर पर सक्रिय कर मजबूत किया जाएगा। वे सभी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे जो पहले सेवादल की ओर से जिले से लेकर गांवों तक आयोजित किए जाते थे। यह रणनीति सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की जयपुर के पास बाड़ा पदमपुरा में हुई तीन दिवसीय बैठक में तय की गई है।कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में तय किया गया है कि सेवादल के पदाधिकारी जिला, तहसील, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजन करेंगे। पदाधिकारियों को कहा गया है कि जहां भी अराजकता का माहौल हो, भ्रष्टाचार हो, किसान और मजदूर की बात करनी हो तो किसी निर्देश की जरूरत नहीं है। सेवादल की ओर से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व निर्माण के बारे में बता...
उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। एक्सपर्ट से समझिए क्या है उनके भाषण के 10 मायने।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। एक्सपर्ट से समझिए क्या है उनके भाषण के 10 मायने।

उद्घाटन भाषण में डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमरीका एक बार फिर से एक विस्तार हुआ राष्ट्र बन जाएगा। उन्होंने हमारा देश अब बढ़ता हुआ राष्ट्र बनेगा, जो हमारी संपत्ति बढ़ाएगा, भौगोलिक क्षेत्र का विस्तार करेगा, हमारे शहरों का निर्माण करेगा, हमारी उम्मीदों को बढ़ाएगा और हमारे झंडे को नए और खूबसूरत इलाकों में ले जाएगा। ट्रंप ने मंगल ग्रह पर अमरीकी झंडा फहराने की महत्वाकांक्षा की भी घोषणा की। कैपिटल वन एरेना में ट्रंप समर्थकों ने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और क्लिंटन को कैपिटल रोटुंडा समारोह हाल में जाते हुए देखकर हूटिंग की। क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी, पूर्व प्रथम महिला और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जूनियर भी यहां देखे गए। पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा समारोह में शामिल नहीं हुईं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, ...
कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना।

संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसके पिता व बहन की हत्या के मामले में कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड की सजा से दंडित किया है। एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। देर शाम तक इस फैसले को लेकर कोर्ट में गहमा-गहमा देखी गई। दोषियों को सजा काटने के लिए पुलिस ने जेल भेज दिया है। अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक सुनील सिंह ने बताया कि विकासखंड कोरबा अंतर्गत एक पहाड़ी कोरवा परिवार के तीन सदस्यों की हत्या 29 जनवरी 2021 को हुई थी। मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना। कोर्ट ने इस मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसमें संतराम मंझवार (45...
मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
Opinion, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

मालवीय नगर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार देर रात एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने कॉलेज के हॉस्टल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस दौरान कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान पाली जिले के देसूरी निवासी 21 वर्षीय दिव्या राज के रूप में हुई है। दिव्या एमएनआईटी कॉलेज में पहले साल की छात्रा थी और कॉलेज कैंपस में स्थित हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। मालवीय नगर थाना के SHO संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिव्या के कमरे की तलाशी ली है और उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। इसके माध्यम से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि दिव्या की आखिरी बार किससे बात हुई थी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। साथ ही पु...
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है।
Opinion, Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जयपुर के कूकस में उद्योगों के लिए 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की अवाप्ति रद्द करने के हाईकोर्ट के आदेश को पलट दिया। कोर्ट ने उन मामलों में अवाप्ति को वैध माना है, जिनमें भूमि मालिकों ने मुआवजा स्वीकार कर लिया और अवाप्ति का विरोध नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट का आदेश याचिकाकर्ताओं तक सीमित रहेगा। इससे राज्य सरकार, रीको व कूकस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को राहत मिली है। कूकस में 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि की अवाप्ति को छह याचिकाओं के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने वर्ष 2019 में अवाप्ति को नियम विरुद्ध मानते हुए रद्द कर दिया था।...
राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, शिकायतकर्ता ने कहा- भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, शिकायतकर्ता ने कहा- भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा

विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने हालिया बयान को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि “भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है, और अब हम भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं”।गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राहुल गांधी ने यह बयान 15 जनवरी, 2025 को दिल्ली के कोटला रोड पर कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान दिया था। एफआईआर बीएनएस की धारा 152 और 197(1)डी के तहत “भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों” के लिए दर्ज की गई थी, जो एक संज्ञेय और गैर-जमानती कार्यालय है। शिकायतकर्ता मोनजीत चेतिया ने आरोप लगाया कि राहुल के बयान ने स्वीकार्य अभिव्यक्ति की सीमा को पार कर लिया और सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया। चेतिया ने क्यों दर्ज करवाया मामल...
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-UP-बिहार सहित इन राज्यों में बढ़ी गलन
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-UP-बिहार सहित इन राज्यों में बढ़ी गलन

जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन शीतलहर और कोहरे का डबल डोज जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्द हवाओं और कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में ठंड से लोग घरों में कैद है। दिन में अच्छी धूप निकलने से दिल्लीवालों को थोड़ी राहत मिली है। पहाड़ी राज्यों में अभी भी ठंड अपने चरम पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में फिलहाल सर्दी और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में छाया घना कोहरा, 41 ट्रेनें लेट दिल्ली-एनसीआर में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कई रूटों पर ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हुआ और यात्रियों के लिए यात्रा की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। शहर में सुबह कोहरा छाया रहा और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...
बांग्लादेशी निकला सैफ अली खान पर हमले का आरोपी! सैफ पर हमले के आरोपी पर मुंबई पुलिस का खुलासा
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

बांग्लादेशी निकला सैफ अली खान पर हमले का आरोपी! सैफ पर हमले के आरोपी पर मुंबई पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक मुंबई पुलिस ने जताया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है जो घर पर चोरी करने पहुंचा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने रविवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जनवरी को सुबह 2 बजे सैफ अली खान पर उनके आवास पर हमला किया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बतााया कि उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है। सैफ अली खान पर हमले का बांग्लादेश कनेक्शन! डीसीपी दीक्षित गेडाम के मुताबिक आरोपी चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर हिरासत की मांग की जाएगी। पुलिस को संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है, लेकिन फ़िलहाल हम जांच कर रह...