Monday, November 3

सीहोर

सिरोंज-अहिरवार समाज द्वारा  डा. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिरोंज-अहिरवार समाज द्वारा डा. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली

दोपहर में अहिरवार समाज द्वारा बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई। नपा कार्यालय के पास स्थित राम जानकी मंदिर से इस शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा में शामिल डीजे से निकल रहे बाबा अंबेडकर के भजनों की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। अहिरवार समाज के सदस्य जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। शोभा यात्रा के अंत में बग्घी पर सजी झांकी में डा. अंबेडकर के चित्र को स्थापित किया गया था। शहर के हाजीपुर, लिंक रोड, छतरी नाका, बामौरा रोड, कष्टम पथ, कठाली बाजार, कपड़ा बाजार, चांदनी चौक तथा पुराना बस स्टैंड होते हुए नए बस स्टैंड पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा को एसएस गोलिया एवं प्रियंका जाटव के साथ ही अन्य वक्ताओं द्वार संबोधित किया गया।...
गंजबासौदा-धर्मदास महाराज ने अनशन तोड़ा
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-धर्मदास महाराज ने अनशन तोड़ा

गंजबासौदा। एक सप्ताह से नेहरू चौक पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में अनशन पर बैठे ग्राम पिपराहा के धर्मदास महाराज को तहसीलदार बीके मंदौरिया ने जूस पिलाया। इसके साथ ही उनका अनशन समाप्त हो गया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि पुलिस उनको परेशान नहीं करेगी। और उनके कब्जे वाली फसल से छेड़छाड़ नहीं करेगी। इस आश्वासन पर उन्होंने अनशन तोड़ दिया। गौरतलब है कि प्रशासन पिपराहा गणेश मंदिर की फसल पहले ही कटवा चुकी है। वह भूमि शासन की थी और मंदिर के महाराज ओमकारदास फरार थे। अनशन पर बैठे धर्मदास महाराज की निजी भूमि कोई है नहीं। उनके विरूद्ध कोई मामला भी पुलिस में दर्ज नहीं है। इसके चलते प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है।...
गंजबासौदा -संत रविदास गेट निर्माण- भूमि पूजन किया
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -संत रविदास गेट निर्माण- भूमि पूजन किया

गंजबासौदा अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को नपा द्वारा वार्ड क्रमांक तीन गीता टॉकीज मार्ग पर संत रविदास गेट निर्माण के लिए हरी झंडी दी गई। निर्माण के लिए नपाध्यक्ष ने भूमि पूजन किया। नपा ने यह तोहफा संत रविदास समाज के लिए अंबेडकर जयंती पर दिया। इस मौके पर नगर में अजाक्स , कांग्रेस और भाजपा ने अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से आहवान किया गया। इससे देश में जातिवाद का जहर समाप्त करें। विकास के पथ पर आगे बढ़ सकें। विधायक और नपाध्यक्ष ने किया अलग- अलग पूजन एक लाख चार हजार रुपए की लागत से बनने वाले गेट का कांग्रेस विधायक निशंक जैन और भाजपा की नपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने अलग- अलग भूमि पूजन किया। पहले विधायक ने पूजन किया। दर असल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नपाध्यक...
गंजबासौदा–ऑटो पलटा -यात्री बाल-बाल बच गए
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा–ऑटो पलटा -यात्री बाल-बाल बच गए

गंजबासौदा| मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे अंबेडकर चौक के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। ऑटो चालक ने बताया वह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर आ रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को साइड देते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चौराहे पर मौजूद नागरिकों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया।...
MP: किसानों को 2000 रुपये से कम मुआवजा नहीं
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

MP: किसानों को 2000 रुपये से कम मुआवजा नहीं

भोपाल किसानों को मुआवजे के तौर पर 25 रुपये तक के चेक दिये जाने की खबरों के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि वह आपदा पीड़ित किसान को कम से कम 2000 हजार रुपये का मुआवजा देगी। इससे कम राशि का चेक किसी किसान को नही दिया जायेगा। यह फैसला सोमवार को हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल गौर ने इस बारे में सुझाव दिया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। मध्यप्रदेश सरकार ने यह भी तय किया है कि वह किसानों के लिए अपनी अलग फसल बीमा योजना बनायेगी। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया हैं।...
सौ लंगड़े भी मिल जाएं तो पहलवान नहीं बन सकते: पासवान
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सौ लंगड़े भी मिल जाएं तो पहलवान नहीं बन सकते: पासवान

इंदौर  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान ने मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्ववर्ती जनता परिवार के छह दलों के विलय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सौ लंगड़े मिलकर भी पहलवान नहीं बन सकते। उन्होंने विलय का आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी-एलजेपी गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका से भी इनकार किया। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, 'पूर्ववर्ती जनता परिवार के दलों के विलय का बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी-एलजेपी गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। हमें भरोसा है कि बीजेपी-एलजेपी गठबंधन इन चुनावों में तीन चौथाई सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएगा।' उन्होंने पूर्ववर्ती जनता परिवार के छह दलों के विलय पर कटाक्ष किया, 'अगर सौ लंगड़े मिल जाएं, तो भी वे पहलवान नहीं बन सकते हैं।' पासवान ने विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर ...
लीबिया के पास नाव डूबी, 400 लोगों की मौत
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लीबिया के पास नाव डूबी, 400 लोगों की मौत

  रोम लीबिया से इटली पहुंचने की कोशिश कर 400 से अधिक प्रवासियों की नाव डूबने के कारण मौत हो गई। यह जानकारी इस हादसे में जीवित बचे लोगों के हवाले से एक एनजीओ ने दी है। भूमध्यसागर में नाव डूबने का यह ताजा मामला है। सेव द चिल्ड्रन नाम के एनजीओ के मुताबिक, नाव में करीब 550 लोग सवार थे और लीबियाई तट छोड़ने के 24 घंटों के भीतर ही नाव पलट गई। नाव में सवार लोग गैरकानूनी तरीके से इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस हादसे में बचे करीब 150 लोगों को मंगलवार सुबह इटली के दक्षिणी पोर्ट पर लाया गया।...
आईपीएल के नौवें मैच में राजस्थान की तीसरी जीत
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

आईपीएल के नौवें मैच में राजस्थान की तीसरी जीत

अहमदाबाद आईपीएल के नौवें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। 165 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से स्टीवन स्मिथ ने 53 गेंद पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने भी 39 गेंद में 46 रन की शानदार शुरुआती पारी खेली। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर गेंदबाज विकेट झटकने में असफल रहे। विनय कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी की और तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मुंबई की इस आईपीएल में यह तीसरी हार है। स्कोर कार्ड: राजस्थान बनाम मुंबई इंडियंस इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। मुंबई एक समय 13 ओवरों में मात्र 61 रन बना सके थे, लेकिन विकेट सिर्फ तीन गंवाए थे। इसके बाद हालांकि कोरि एंडरसन (50) और कीरन पोलर्ड (70)...
बचकर आए जवानों ने  बोले- हमने भी 20 नक्सली मारे  सुनाई मुठभेड़ की कहानी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बचकर आए जवानों ने बोले- हमने भी 20 नक्सली मारे सुनाई मुठभेड़ की कहानी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पिडमेल में नक्सली हमले में घायल जवानों ने शनिवार को हुई मुठभेड़ की पूरी कहानी सुनाई है। हमले में किसी तरह बच कर निकले एसटीएफ जवानों का कहना था कि उस दिन गुप्त सूचना मिलने के बाद हम आर-पार की लड़ाई के लिए गए थे। हमले के बाद लौटते वक्त हमने करीब 20 नक्सलियों को भी ढेर किया था। बता दें कि शनिवार को पिडमेल में नक्सली हमला हुआ था, जिसमें 7 एसटीएफ जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ की कहानी सुन कर खड़े हो गए बड़े अफसरों के रोंगटे हमले में किसी तरह बच निकले जवानों ने कहा कि शनिवार को घटना स्थल पर फायरिंग के वक्त इधर (एसटीएफ की ओर) 49 जवान थे और उधर 400 से 500 नक्सली। जवान सड़कों पर और नक्सली पहाड़ों की ओट में छिपकर वार कर रहे थे। मुठभेड़ की कहानी सुनकर पुलिस और सीआरपीएफ के बड़े अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। राज्य के डीजीपी एएन उपाध्याय, एडीजी आरके विज, संजय पिल्ल...
नाराज शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दिल्‍ली में अमित शाह पटना में फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नाराज शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दिल्‍ली में अमित शाह पटना में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

पटना. बिहार में बीजेपी आज कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुनावी शंखनाद करने जा रही है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां पहुंच रहे हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को न्योता नहीं भेजा गया है। इतना ही नहीं पार्टी द्वारा इस रैली के लिए जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें भी शत्रुघ्न सिन्हा का न तो फोटो है और न ही नाम है। सूत्रों के अनुसार ‘बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर सिन्हा इसी बात से नाराज होकर दिल्ली चले गए हैं। बीजेपी का यह कार्यकर्ता समागम गांधी मैदान में होगा जहां हजारों कार्यकर्ता जुटने लगे हैं।स्थानीय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कार्यकर्ता समागम का निमंत्रण न मिलने से नाराज हैं और इसीलिए दिल्ली चले गए हैं। हालांकि, सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ता समागम में भाग लेने के लिए निमंत...