Tuesday, September 23

गंजबासौदा -संत रविदास गेट निर्माण- भूमि पूजन किया

गंजबासौदा

bpl-n2536025-largeअंबेडकर जयंती पर मंगलवार को नपा द्वारा वार्ड क्रमांक तीन गीता टॉकीज मार्ग पर संत रविदास गेट निर्माण के लिए हरी झंडी दी गई। निर्माण के लिए नपाध्यक्ष ने भूमि पूजन किया। नपा ने यह तोहफा संत रविदास समाज के लिए अंबेडकर जयंती पर दिया। इस मौके पर नगर में अजाक्स , कांग्रेस और भाजपा ने अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से आहवान किया गया। इससे देश में जातिवाद का जहर समाप्त करें। विकास के पथ पर आगे बढ़ सकें।

विधायक और नपाध्यक्ष ने किया अलग- अलग पूजन

एक लाख चार हजार रुपए की लागत से बनने वाले गेट का कांग्रेस विधायक निशंक जैन और भाजपा की नपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने अलग- अलग भूमि पूजन किया। पहले विधायक ने पूजन किया। दर असल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नपाध्यक्ष अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहीं थी। उनको आने में तनिक देर हुई। सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने विधायक को रोका भी थोड़ा रुक जाएं अध्यक्ष आ रही हैं लेकिन वे भूमि पूजन कर दूसरे कार्यक्रम में चले गए।