Sunday, October 19

सीहोर

एशिया कप में भारत का तीसरा मैच आज  श्रीलंका के खिलाफ है।
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

एशिया कप में भारत का तीसरा मैच आज श्रीलंका के खिलाफ है।

मीरपुर. एशिया कप में भारत का तीसरा मैच आज  श्रीलंका के खिलाफ है। हाल ही में टी20 सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हारने वाली टीम इंडिया के लिए इस वक्त सबसे बड़ी परेशानी चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है। इस मैच में धोनी और रोहित शर्मा के खेलने का संभावना कम है। -कप्तान एमएस धोनी की पीठ में अब भी जकड़न है। उन्होंने दूसरे मैच की तरह इस बार भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। -वे ग्राउंड पर दिखे जरूर, लेकिन प्रैक्टिस नहीं की। रोहित शर्मा भी चोटिल हैं। -दूसरे मैच में बाहर रहे धवन इस मैच के लिए फिट दिखे। उन्होंने नेट्स पर काफी देर तक बैटिंग प्रैक्टिस की। -धोनी के नहीं रहने पर पार्थिव पटेल इस मैच में प्लेइंग में शामिल हो सकते हैं। - रोहित शर्मा के पैर में लगी चोट से भारत की मुश्किलें बढ़ी हैं। उन्होंने भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले ल...
वॉट्सऐप ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने का अनाउंसमेंट किया
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

वॉट्सऐप ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने का अनाउंसमेंट किया

गैजेट डेस्क.वॉट्सऐप ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने का अनाउंसमेंट किया है। इस लिस्ट में ब्लैकबेरी और नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा एंड्रॉइड और विंडोज OS के पुराने वर्जन भी शामिल हैं। - नोकिया के पुराने फोन जो सिंबियन S40 और सिंबियन S60 OS को सपोर्ट करते हैं उन पर भी 2017 से वॉट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा। - एंड्रॉइड 2.1 एक्लेयर, एंड्रॉइड 2.2 फ्रोयो के अलावा विंडोज फोन 7.1 डिवाइसेस के लिए भी अगले साल से ये सपोर्ट बंद हो जाएगा। - कंपनी के मुताबिक, साल 2009 में जब उन्होंने वॉट्सऐप लॉन्च किया था तब मार्केट के हालात अलग थे। उस वक्त एंड्रॉइड और iOS की मार्केट हिस्सेदारी 25% से भी कम थी। वहीं, नोकिया और ब्लैकबेरी का मार्केट शेयर करीब 70% था। लेकिन अब बदले हालात को देखते हुए ये डिसीजन लिया गया है। - कंपनी ने इस फैसले को कठिन बताते हुए, अच्छी सर्विसेस देने के ...
जीवाजी गंज और बहोड़ापुर इलाकों में 4 शव मिलने से पुलिस परेशान
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

जीवाजी गंज और बहोड़ापुर इलाकों में 4 शव मिलने से पुलिस परेशान

ग्वालियर। शहर के जनकगंज, जीवाजी गंज और बहोड़ापुर इलाकों में 4 शव मिलने से सुबह-सुबह पुलिस परेशान हो गई। आशंका जताई जा रही थी कि हत्या करने के बाद शवों को फेंका गया था। एक महिला के कपडों से पारिवारिक फोटो भी मिला था। ASP दिनेश कौशल के मुताबिक, फोटो से महिलाओं की शिनाख्त मां-बेटी को तौर पर हुई है। मां का नाम ईश्वरी देवी और बेटी का नाम रिंकी गोस्वामी है, जबकि बच्चियां रिंकी की बेटियां मानसी व चेतना हैं। रिंकी अपनी बेटियों के साथ उपनगर ग्वालियर के घासमंडी मोहल्ले में रहती थी। मां ईश्वरी देवी जीवाजीगंज में। रिंकी पति से झगड़ा होने के बाद से अपनी बेटियों के साथ अलग रहती थी। रिंकी अपने फूफा छेदी उर्फ पूरन के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। फूफा रिंकी की शिकायत पर जेल में बंद है। पुलिस ने फूफा के भांजे सोनू हिरासत में ले लिया है, जबकि बेटा महेश पटवा फरार हो गया है। सोनू ने बताया है कि महेश ने ही च...
स्कूल जाने के लिए  घर से निकला छात्र दो दिन बाद मुंबई में मिला
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

स्कूल जाने के लिए घर से निकला छात्र दो दिन बाद मुंबई में मिला

भोपाल।स्कूल जाने के लिए शनिवार को घर से निकला छात्र दो दिन बाद मुंबई में मिला है। छात्र ने बताया है कि उसे क्लोरोफॉर्म सुंघाकर मुंबई ले जाया गया था। वहां उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके सिर के बाल भी काट दिए थे। लेकिन जैसे ही मौका मिला छात्र किडनैपर के चंगुल से भाग निकला। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस की मदद से अपने पिता को घटना की सूचना दी। इतवारा में जैन मंदिर के पास रहने वाले युसुफ राइन ने बताया कि उनका बेटा हारिस गांधीनगर स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता है। वो स्कूल वैन से जाता है। शनिवार को वैन आने में देरी हुई तो वो इतवारा में पानी की टंकी के पास अपने दोस्त के घर जाने लगा। इसी दौरान रास्ते में किसी ने उसे पीछे से आकर क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर उसे मुंबई ले जाया गया। जब किडनैपर उसके सिर के बाल उतार रहे थे तब उसे होश आया लेकिन वो आंख बंद कर बेहोशी का नाटक ...
जनरल टिकट 1 मार्च से केवल तीन घंटे ही वैलिड होगा
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

जनरल टिकट 1 मार्च से केवल तीन घंटे ही वैलिड होगा

नई दिल्ली.रेलवे ने जनरल टिकट को लेकर जो बदलाव किए थे वे 1 मार्च से लागू हो गए हैं। अब 200 किलोमीटर से कम दूरी का जनरल टिकट खरीदने के बाद केवल तीन घंटे ही वैलिड होगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने संसद में इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने घाटे से बचने के लिए नए नियम लागू किए हैं। 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले पैसेंजर्स पर नहीं होगा असर.. - पैसेंजरों को टिकट खरीदने के बाद तीन घंटे के भीतर ही ट्रेन पकड़नी होगी। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इसके बाद उन्हें विदाउट टिकट मानकर जुर्माना वसूला जाएगा। - मान लीजिए आप जहां जाना चाहते हैं, उस स्टेशन तक जाने वाली कोई ट्रेन अगर उस दौरान वहां से रवाना नहीं होती है। तो पहली ट्रेन जब भी उस स्टेशन तक जाने वाली आएगी तब तक टिकट वैलिड माना जाएगा। - 199 किलोमीटर तक के सफर के लिए ली गई जनरल टिकट पर अब कोई रिफंड नहीं मिलेगा। - 200 किल...
शहर में नहीं है नो-एंट्री के बोर्ड जिसके कारण बाहरी वाहन चालको को पता नहीं रहता
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

शहर में नहीं है नो-एंट्री के बोर्ड जिसके कारण बाहरी वाहन चालको को पता नहीं रहता

गंजबासौदा| शनिवार सुबह 10 बजे चार हार्वेस्टर नो-एंट्री के बावजूद जवाहर मार्ग से नगर में घुस आए। जैसे ही कोतवाली के सामने हार्वेस्टर आए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पंजाब से आए हार्वेस्टर मालिकों का कहना था कि उन्हें नो-एंट्री की जानकारी नहीं थी। शहर में बीच से आना जाना प्रतिबंधित है। अब वे निर्देशों का पालन करेंगे। नगर निरीक्षक ने एक हार्वेस्टर पर 5000 रुपए जुर्माना करने के बाद शेष तीन को हिदायत देकर छोड़ दिया।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

अंतिम तारीख कल प्रवेश के लिए आवेदन जमा कराने की

गंजबासौदा|मॉडल स्कूल में प्रवेश पाने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 29 फरवरी रखी गई है। जो छात्र सोमवार तक आवेदन जमा नहीं कराएंगे उनको प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इस परीक्षा में मेरिट के आधार पर केवल 80 छात्रों का चयन ही किया जाना है।
बाइक सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो इम्प्लॉइज की गोली मार कर हत्या कर दी
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बाइक सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो इम्प्लॉइज की गोली मार कर हत्या कर दी

नई दिल्ली. बदरपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो इम्प्लॉइज की गोली मार कर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक बदमाश लूट के इरादे से टोल प्लाजा इम्प्लॉइज के पास में बने घर में घुस गए और 2 लोगों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब ढाई करोड़ रुपए भी लूट लिए।  वारदात सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुई। - लूट के इरादे से बदमाश टोल बूथ के हेड कैश‍ियर मनमोहन शर्मा और गार्ड महिपाल सिंह के घर में घुस गए। - उन्होंने टोल की रकम से भरे बैग लूटने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर कैशियर और गार्ड को गोली मार दी। - जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। - टोल प्लाजा के दोनो इम्प्लॉई गोली लगने से घायल थे। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन उनकी डेथ हो गई। - लूट की रकम ढाई करोड़ के करीब बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे कन्फर्म नहीं किया है। -...
ट्रक के सहारे एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिला
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

ट्रक के सहारे एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिला

चंदौली/वाराणसी. अलीनगर थाना के सिंघितालि क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक के सहारे एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव मिला है। शव देख हाईवे से गुजर रहे लोग ने उसकी सूचना थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  - सिघींताली गांव के नजदीक NH-2 पर ट्रक के सहारे व्यक्ति का लटकता शव मिला। - ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और थाने ले गई। - कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रीय संजय यादव ने बताया कि वह सुबह टहलने के लिए हाईवे की तरफ गया था। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक के पिछले हिस्से पर लगभग एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। वहां इकट्ठे लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। वहीं, ढाबा मालिक सुभाष ने बताया कि ट्रक रात में आया थी। ट्रक से दो लोग उतरे और ढाबे पर खा...
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

युवक को मारकर खोलते पानी में उबाला गया

आजमगढ़. बिलरियागंज इलाके में एक युवक को ऐसी मौत दी गई, जिसे सुनकर किसी भी रूह कांप जाए। प्रेमिका से मिलने गए युवक को मारकर उसके शव को पहले जलाने की कोशिश की गई। बाद में उसे सि‍र के बल एक बड़े भगोने में डालकर खौलते पानी में उबाल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। नसीरपुर गांव निवासी मोदस्सिर (20) का शव शनिवार को ईशा पुत्र सगीर के घर से पुलिस ने बरामद किया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को मो‍दस्सिर का पहले फोन आया कि वह घर नहीं आएगा। जब बाद में हम लोगों ने फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह जब उसकी तलाश में निकले तो उसकी हत्या होने की सूचना मिली। एसपी दयानंद मिश्रा का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। मोदस्सिर को लड़की के घरवालों ने किसी बहाने से घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसमें उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही...