
गंजबासौदा| शनिवार सुबह 10 बजे चार हार्वेस्टर नो-एंट्री के बावजूद जवाहर मार्ग से नगर में घुस आए। जैसे ही कोतवाली के सामने हार्वेस्टर आए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पंजाब से आए हार्वेस्टर मालिकों का कहना था कि उन्हें नो-एंट्री की जानकारी नहीं थी। शहर में बीच से आना जाना प्रतिबंधित है। अब वे निर्देशों का पालन करेंगे। नगर निरीक्षक ने एक हार्वेस्टर पर 5000 रुपए जुर्माना करने के बाद शेष तीन को हिदायत देकर छोड़ दिया।