Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
गंजबासौदा-डेढ़ करोड़ का जुर्माना पर खनिज माफिया बेखौफ
गंजबासौदा। खनिज के कारोबार में करोड़ों का खेल खेला जा रहा है। रसूखदार सत्ता और रूतबे के बलबूते पर जमकर खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर लंबा चौड़ा जुर्माना किया जा रहा है। इसके बाबजूद खनिज माफिया बेखौफ है। जुर्माना लगाने के बाद उसकी वसूली में राजस्व अमला बेबस साबित हो रहा है।
हालात यह हैं कि करीब 50 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना किया गया है और वसूली सिर्फ लाखों में की गई है। जिन जिम्मेदारों को जुर्माना वसूलना है वे संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट ने अवैध उत्खनन के एक मामले में 1 करोड़ 44 लाख रूपए का जुर्माना किया है। इसकी वसूली के निर्देश तहसीलदार को दिए गए हैं।
ग्राम कुल्हार में मिट्टी का अवैध उत्खनन करने के एक मामले में एसडीएम न्यायालय ने डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना किया है। यह जुर्माना मुंगावली रोड अशोकनगर निवासी नीरज ठाकुर पर किया गया है। एक मही...










