बोरवेल में गिरे बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन, जिंदगी की जंग हार गया 7 साल का मासूम
आनंदपुर (विदिशा)। जिले की लटेरी तहसील में खेरखेड़ी पठार गांव के पास खेत में खेल रहे 7 साल के लोकेश अहिरवार के लिए खेत के बोरवेल का गड्ढा उसकी जान का दुश्मन बन गया। 60 फीट गहरे गड्डे में वो 43 फीट पर जाकर फंस गया था। 25 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।
7 साल का लोकेश अहिरवार खेलते हुए बोरवेल में गिर गया था। गड्ढा 60 फीट गहरा था, जिसमें बच्चा करीब 43 फीट पर जाकर फंस गया था। 52 फीट तक खुदाई के बाद एनडीआरएफ की टीम बच्चे तक पहुंचने में सफल रही। 25 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। उसे तुरंत ही बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डाक्टर उसे उसे बचाने के काफी प्रयास किए। अंततः उसे मृत घोषित कर दिया ग...