Saturday, October 18

लटेरी

Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा- भारी वाहनों के दबाव से उदयपुर-घटेरा – मार्ग खराब

ग्रामउदयपुर से घटेरा के बीच बने चौदह किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उदयपुर से ग्राम भिलायं के बीच है। जहां हर दस कदम पर बड़े -बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए कई बार प्रयास हो चुके हैं लेकिन भारी वाहनों के दबाव से गड्ढों की स्थिति जस की तस हो गई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एल एस यादव ने बताया मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में मार्ग पर यातायात प्रभावित हो उसके लिए मरम्मत समय- समय पर मरम्मत कराई जा रही है।...
गंजबासौदा -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया

गंजबासौदा मंगलवारदोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश सहित कदमताल करते हुए चल रहे थे। संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर से पथ संचलन निकाला गया। जो बरेठ रोड ,जयस्तंभ चौराहे से त्योंदा रोड होता हुआ लाल बहादुर महाविद्यालय तक पहुंचा। जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की कदमताल देखने मार्ग किनारे नागरिकों की भीड़ लगी रही। पथ संचलन में गुणवत्ता संचलन के तहत उन्हीं स्वयंसेवकों ंने भाग लिया जिनकी गणवेश पूर्ण थी। साथ ही कदमताल में पूर्ण अभ्यास था। पथ संचलन में नगर सहित कुरवाई ,लटेरी ,सिरोंज, पठारी के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन समापन पर सह विभाग प्रचारक राजेश शर्मा नेे स्वयंसेवकों को शाखाओं के प्रकार ,पथ संचलन के प्रकार सहित उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया मुस्लिमराष्ट्रीय मंच न...
गंजबासौदा-मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल कवि सम्मेलन का आयोजन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल कवि सम्मेलन का आयोजन

गंजबासौदा| बैहलोटमार्ग स्थित मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नगर के कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं सहित साहित्यिक कविताओं का पाठ किया। जिसका छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान कवि पंकज शर्मा द्वारा हर आंगन में अब लाड़ली चाहिए कविता का पाठ किया जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। इसी के साथ छात्र-छात्राओं से कविता के माध्यम से कहा कि वह अंग्रेजी को शक्ति के रूप में सीखे भाषा के रूप में नही क्योकि मातृ भाषा हमारी हिन्दी है इसके लिए हमें अधिक से अधिक मातृभाषा का ही प्रयोग करना चाहिए। कवि नीलेश चतुर्वेदी द्वारा चुटकुले सुनाकर बच्चों को जमकर हंसाया। कवि चंद्रकुमार तारण ,जगमोहन शर्मा द्वारा नेताओं ,भ्रष्टाचार ,शिक्षा सहित बेटी बचाओ अभियान पर अपनी रचानाओ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कवि आशीष दुबे द्वारा किया गया। साथ ह...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-बालाजीधाम पिथौली में सात फरवरी को

बालाजीधाम पिथौली में सात फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा। बालाजी सेवा समिति पिथौली धाम द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पार्षद अतुल नेमा ने बताया कि यह आयोजन बालाजी पर होने पर धार्मिक कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है  
गंजबासौदा -महिला जैन संगठन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने के गुर बताए
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -महिला जैन संगठन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने के गुर बताए

गंजबासौदा वर्तमानभौतिक और आर्थिक युग में महिलाओं को सशक्त बनाने के गुर ओसवाल धर्मशाला गांधी चौक में महिला जैन संगठन द्वारा सिखाए गए। इस मौके पर सागर से आई राजश्री चौधरी ने बताया कि 14 से 30 साल की उम्र के बीच महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं चुनौतियों से हार कर जीवन समाप्त कर देती है लेकिन कई उनका सामना करती है। इन परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए ? इसके लिए हमको पहले से ही तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से कैसे सक्षम बन सकती हैं इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से परदे पर कार्यक्रम भी बताया। तीन दिन से चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ,समाजसेवी कांतिभाई शाह, डा विमलचंद ओसवाल, प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव, नागरिक बेंक अध्यक्ष अनिल ओसवाल आदि ...
लाइफ स्टाइल–‘पंजाबी पकौड़ा कढ़ी’
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लाइफ स्टाइल–‘पंजाबी पकौड़ा कढ़ी’

लाइफस्टाइल डेस्क: पकौड़े बनाने के लिए- 5 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच कटा प्याज़, 2 बड़े चम्मच कटे आलू व हरी मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच अजवायन, स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धिनया, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं। इसमें 1/2 कप पानी डालकर घोल बनाएं। इसे अच्छी तरह फेंटें। गर्म तेल में इसके पकौड़े तल लें। कढ़ी बनाने के लिए- 1 कप खट्टे दही में ढाई बड़े चम्मच बेसन डालकर मिला लें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, 5 कप पानी डालकर एकसार करें। एक बड़ी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें 2 खड़ी सूखी लाल मिर्च, 1/4-1/4 छोटा चम्मच राई, जीरा व मेथी दाना चटकाएं। अब 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1-1 बड़ा चम्मच धिनया व जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालक...
भोपाल-आधार से लिंक होंगे वोटर आईडी कार्ड
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भोपाल-आधार से लिंक होंगे वोटर आईडी कार्ड

भोपाल. दिल्ली और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा। भोपाल में मार्च से इसकी शुरूआत होने जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद ने बुधवार को इस संबंध में कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। फिलहाल हरदा जिले में इसका काम चला रहा है। प्रदेश में 4 करोड़ 89 लाख लोगों के वोटर आईडी बने हैं। इनमें जिनके आधार कार्ड बन गए हैं उन्हें आपस में लिंक किया जाएगा। नई व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है। इसके बाद लोग चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की वेबसाइट खोलकर वोटर आईडी से स्वयं का आधार लिंक कर सकेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सर्विस वोटर लिस्ट तैयार करें : आयोग ने सर्विस वोटर लिस्ट तैयार करने को कहा है। इसके लिए सभी जिलों से तैयार की गई सूची मंगाई गई है। इसका 15 अप्रैल तक सत्यापन किया जाएगा और 15 जून तक संशो...
प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार

        भोपाल. पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और अब स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी मात दी है। बुधवार को घोषित परिणाम के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा चारों नगर निगम भाजपा ने जीत लिए हैं। 10 नगर निगम पहले ही भाजपा के नाम हैं। उज्जैन में निगम चुनाव 6 माह बाद होना है। वहां फिलहाल भाजपा की परिषद है। यानी इस समय प्रदेश की सभी नगर निगमों में भाजपा की सरकार बन गई है।बुधवार को भोपाल से आलोक शर्मा, इंदौर से भाजपा की मालिनी गौड़, जबलपुर से स्वाति गोडबोले और छिंदवाड़ा से कांता सदानंद ने जीत दर्ज कराई है। इंदौर में मालिनी की जीत को प्रदेश की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। उन्हें 1033767 वोटों में से 620083 वोट मिले। कांग्रेस की अर्चना जायसवाल को 373487 मत ही मिल पाए। भोपाल में भी आलोक शर्मा ने जीत के अंतर का नया रिकाॅर्ड बनाया है। उ...
विवाद में रामदेव-दिव्य फार्मेसी पर लगा आरोप
Uncategorized, अपराध जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

विवाद में रामदेव-दिव्य फार्मेसी पर लगा आरोप

नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव विवादों में आ सकते हैं। आरोप है कि रामदेव के पतंजलि योगपीठ और दिव्य फार्मेसी की ओर से देशभर से चलाई जा रही दुकानों में लड़के पैदा करने में मदद करने वाली दवा बेची जा रही है। कहा जा रहा है कि दिव्य पुत्रजीवक बीज नाम की इस दवा का सेवन महिला द्वारा करने से पुत्र पैदा होता है। हालांकि, रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह जड़ी सिर्फ महिलाओं के बांझपन जैसे विकार को दूर करने के लिए है। बालकृष्ण ने कहा कि विदेशी कंपनियां बाबा रामदेव की जड़ी बूटियों को बदनाम करने के लिए एक मुहिम चला रही हैं।betwaanchal.com...
मध्यप्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने स्वर्ण दिलाया
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मध्यप्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने स्वर्ण दिलाया

तिरुवनंतपुरम. ओलिंपिक रजत विजेता विजय कुमार ने 35वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को दो वर्गों में स्वर्णिम निशाना साधा जिससे सर्विसेज तालिका में पहले स्थान पर आ गया है। हरियाणा के पहलवानों ने चार और स्वर्ण पदक जीते। पंजाब की वेटलिफ्टर जसवीर कौर ने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सेना के विजय कुमार ने 583 अंकों के साथ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का केरल में स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। 35वें नेशनल गेम्स में मप्र ने तीसरे दिन 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीते। इन पदकों को मिलाकर प्रदेश की कुल पदक संख्या 19 पहुंची। मप्र पदक तालिका अब पांचवें स्थान पर है। प्रदेश की स्टार तैराक रिचा मिश्रा ने दिन का स्वर्ण 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में दिलाया। उन्होंने 5.07:15 का समय निकाला। उन्होंने...