Monday, September 22

गंजबासौदा -महिला जैन संगठन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने के गुर बताए

betwaanchal.com
betwaanchal.com

गंजबासौदा

वर्तमानभौतिक और आर्थिक युग में महिलाओं को सशक्त बनाने के गुर ओसवाल धर्मशाला गांधी चौक में महिला जैन संगठन द्वारा सिखाए गए। इस मौके पर सागर से आई राजश्री चौधरी ने बताया कि 14 से 30 साल की उम्र के बीच महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं चुनौतियों से हार कर जीवन समाप्त कर देती है लेकिन कई उनका सामना करती है।

इन परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए ? इसके लिए हमको पहले से ही तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से कैसे सक्षम बन सकती हैं इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से परदे पर कार्यक्रम भी बताया। तीन दिन से चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ,समाजसेवी कांतिभाई शाह, डा विमलचंद ओसवाल, प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव, नागरिक बेंक अध्यक्ष अनिल ओसवाल आदि मौजूद थे। betwaanchal.com