रात का 1.9 डिग्री पारा:कुरवाई में अधिकतम पारा 17 डिग्री पर सबसे कम, लटेरी: रात का पारा 6 डिग्री सबसे ज्यादा
असर: बुजुर्गों पर: ब्लड प्रेशर, गठियावात, सांस और अस्थमा के मरीज रहें संभलकर, हार्ट अटैक की आशंका ज्यादा, बच्चों पर: कान बांधकर रखें
लगातार दूसरे दिन सोमवार को विदिशा का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सभी तहसीलों में विदिशा सबसे ठंडा रहा। लटेरी में सबसे ज्यादा 6 डिग्री तापमान रहा। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह-शाम अपने घरों में ही दुबके रहे। इससे पहले रविवार की रात सबसे ज्यादा ठंडी थी। रविवार का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री था। लगातार दूसरे दिन सोमवार को तापमान में गिरावट होने से ओस की बूंदें सब्जियों और पत्तों पर जमी हुई दिखाई दीं। सुबह शहर के माधव उद्यान के आसपास घास और फूलों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जम गई थीं।
इसी प्रकार बेतवा किनारे रामघाट, महल घाट के आसपास गोभी के पत्तों में ओस जम गई थी। इससे पहले साल 2006 में दिसंबर में न्यूनतम ...