जनप्रतिनिधि समझे नाम में क्या रखा है- बदहाल सड़के, बदहाली में सफर
गंजबासौदा। यहां हम जिस एक सड़क का जिक्र करने वाले है, वह दो शुभ और महान शब्दों का संगम भर नहीं है। उसका संस्कृति और महानता से लेना-देना है। शहर की महत्वपूर्ण सड़क और नये बस स्टेण्ड को सिरोंज मार्ग से जोडऩे वाली महाप्रताप चौक से लेकर तिरंगा तिराहे तक की सड़क अपनी बदहाली से जैसे महान शब्दों की प्रेमी नगर की जनता को जैसे मुंह चिढ़ा रही है। पिछले कई सालों से उपेक्षा का दंश झेल रही है बरेठ रोड वायपास मध्ययुग के महान नायक महाप्रताप और भारतीय ध्वज को तीन रंगों में पिरोने का अधिकार तिरंगा तिराहा तक की सड़क बदहाली के कारण आनंद का विषय नहीं बल्कि दुख मनाने का सबव बनी हुई है। इस सड़क पर चलने से होने वाली परेशानियों को आप एक बार अपने दुपहिया वाहन या पैदल तय कर खुद अनुभव कर सकते है। लेकिन महान शब्दों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को जैसे परहेज है। इसी कारण महाराणा प्रताप चौक से तिरंगा तिराहे तक की सड़क ...