Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
गंजबासौदा – नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त
गंजबासौदा
पूरेनगर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मार्गों से सटकर बने फुटपाथ गायब हो चुके हैं। पटरियों पर लगातार शेड़ बनते जा रहे हैं। दुकानों का सामान बाहर आता जा रहा है। इससे पूरे शहर में सफर मुश्किल भरा हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या पैदल चलने वालों को रही है। सड़क किनारे चलने पर वह किसी किसी वाहन की चपेट में जाते हैं। सड़कों की हालत खराब हो रही है। पटरियां होने के कारण हाथ ठेले सड़क पर लग रहे हैं। खरीददार अपने वाहन सड़क पर पार्किंग कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
शासकीयअस्पताल में प्रवेश हुआ मुश्किल
शासकीयजन चिकित्सालय के दोनों प्रमुख द्वारों पर फल सब्जियों के हाथ ठेले खड़े रहते हैं। मरीजों को लाने वाले वाहनों को अंदर जाना या बाहर लाना आसान नहीं रहता। वाहन के हार्न देने पर भी हा...