Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
लीबिया के पास नाव डूबी, 400 लोगों की मौत
रोम
लीबिया से इटली पहुंचने की कोशिश कर 400 से अधिक प्रवासियों की नाव डूबने के कारण मौत हो गई। यह जानकारी इस हादसे में जीवित बचे लोगों के हवाले से एक एनजीओ ने दी है। भूमध्यसागर में नाव डूबने का यह ताजा मामला है।
सेव द चिल्ड्रन नाम के एनजीओ के मुताबिक, नाव में करीब 550 लोग सवार थे और लीबियाई तट छोड़ने के 24 घंटों के भीतर ही नाव पलट गई। नाव में सवार लोग गैरकानूनी तरीके से इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस हादसे में बचे करीब 150 लोगों को मंगलवार सुबह इटली के दक्षिणी पोर्ट पर लाया गया।...










