Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन 251 रुपये में
नई दिल्ली ! राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की स्र्टाट-अप कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी जगत को चौंकाते हुए दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लांच कर दिया। पूर्णत: भारत में निर्मित इस स्मार्टफोन 'फ्रीडम 251' की कीमत मात्र 251 रुपये रखी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' पहल से प्रेरित रिंगिंग बेल्स प्रा. लि. द्वारा निर्मित यह फोन 18 फरवरी की सुबह 6.0 बजे से 21 फरवरी शाम 8.0 बजे तक कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने यहां नेहरू पार्क में इस स्मार्टफोन को लांच किया।
इस अवसर पर जोशी ने कहा, "यह ग्रामीण क्षेत्र के मछुआरों, किसानों और महिलाओं के लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि अब वे भी इसके जरिए अपने जीवन स्तर को सुधार सकेंगे। उम्मीद है कि इस स्मार्टफो...





