गंजबासौदा|कृषि मंडी में नई मसूर की फसल आना शुरु हो गई है। बुधवार को नई मसूर 50 क्विंटल बिकने आई। इधर नया चना भी आने लगा है। इसके चलते मंडी में किसानों के माल की आवक भी बढऩे लगी है। किसान इस बार उपज खेत में तैयार करने के बाद सीधे मंडी ला रहे हैं। इसके कारण आवक में आए दिन इजाफा हो रहा है। इधर नई सरसों भी आना शुरु हो गई है। प्रगतिशील कृषक दीपक जालौरी ने बताया होली तक नए गेहूं की आवक शुरु होने की संभावना है। जहां पहले बाेवनी की गई हैं वहां फसल तैयार होने लगी है। इसके चलते गेहूं के आने की उम्मीद है। वर्तमान में तेवड़ा सबसे ज्यादा आ रहा है।