Sunday, October 19

सिरोंज

गंजबासौदा – नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा – नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त

गंजबासौदा पूरेनगर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मार्गों से सटकर बने फुटपाथ गायब हो चुके हैं। पटरियों पर लगातार शेड़ बनते जा रहे हैं। दुकानों का सामान बाहर आता जा रहा है। इससे पूरे शहर में सफर मुश्किल भरा हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या पैदल चलने वालों को रही है। सड़क किनारे चलने पर वह किसी किसी वाहन की चपेट में जाते हैं। सड़कों की हालत खराब हो रही है। पटरियां होने के कारण हाथ ठेले सड़क पर लग रहे हैं। खरीददार अपने वाहन सड़क पर पार्किंग कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। शासकीयअस्पताल में प्रवेश हुआ मुश्किल शासकीयजन चिकित्सालय के दोनों प्रमुख द्वारों पर फल सब्जियों के हाथ ठेले खड़े रहते हैं। मरीजों को लाने वाले वाहनों को अंदर जाना या बाहर लाना आसान नहीं रहता। वाहन के हार्न देने पर भी हा...
गंजबासौदा-पूर्व पार्षद के घर अज्ञात युवकों ने पत्थर फेंके
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-पूर्व पार्षद के घर अज्ञात युवकों ने पत्थर फेंके

गंजबासौदा| वार्डक्रमांक तीन की पूर्व पार्षद चन्द्रकांति नामदेव के घर मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात युवकों ने पत्थर फेंके। साथ ही मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर को तोड़ दिया। पार्षद पति रामबाबू नामदेव ने बताया कि रात को वे परिवार के साथ टीवी देख रहे थे तभी तीन चार युवकों ने घर के बाहर तोडफ़ोड़ की। आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो युवक आहट सुनकर भागे। उनके हाथ में लाठियां थी। जिससे उन्होंने बाहर लगा बिजली का मीटर तोड़ दिया। वार्ड में एक सप्ताह के अंदर करीब आधा दर्जन मकानों में तोड़फोड़ अज्ञात युवकों द्वारा की जा चुकी है।  betwaanchal.com...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा- भारी वाहनों के दबाव से उदयपुर-घटेरा – मार्ग खराब

ग्रामउदयपुर से घटेरा के बीच बने चौदह किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उदयपुर से ग्राम भिलायं के बीच है। जहां हर दस कदम पर बड़े -बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए कई बार प्रयास हो चुके हैं लेकिन भारी वाहनों के दबाव से गड्ढों की स्थिति जस की तस हो गई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एल एस यादव ने बताया मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में मार्ग पर यातायात प्रभावित हो उसके लिए मरम्मत समय- समय पर मरम्मत कराई जा रही है।...
गंजबासौदा -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया

गंजबासौदा मंगलवारदोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश सहित कदमताल करते हुए चल रहे थे। संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर से पथ संचलन निकाला गया। जो बरेठ रोड ,जयस्तंभ चौराहे से त्योंदा रोड होता हुआ लाल बहादुर महाविद्यालय तक पहुंचा। जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की कदमताल देखने मार्ग किनारे नागरिकों की भीड़ लगी रही। पथ संचलन में गुणवत्ता संचलन के तहत उन्हीं स्वयंसेवकों ंने भाग लिया जिनकी गणवेश पूर्ण थी। साथ ही कदमताल में पूर्ण अभ्यास था। पथ संचलन में नगर सहित कुरवाई ,लटेरी ,सिरोंज, पठारी के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन समापन पर सह विभाग प्रचारक राजेश शर्मा नेे स्वयंसेवकों को शाखाओं के प्रकार ,पथ संचलन के प्रकार सहित उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया मुस्लिमराष्ट्रीय मंच न...
गंजबासौदा-मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल कवि सम्मेलन का आयोजन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल कवि सम्मेलन का आयोजन

गंजबासौदा| बैहलोटमार्ग स्थित मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में बुधवार दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नगर के कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं सहित साहित्यिक कविताओं का पाठ किया। जिसका छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान कवि पंकज शर्मा द्वारा हर आंगन में अब लाड़ली चाहिए कविता का पाठ किया जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। इसी के साथ छात्र-छात्राओं से कविता के माध्यम से कहा कि वह अंग्रेजी को शक्ति के रूप में सीखे भाषा के रूप में नही क्योकि मातृ भाषा हमारी हिन्दी है इसके लिए हमें अधिक से अधिक मातृभाषा का ही प्रयोग करना चाहिए। कवि नीलेश चतुर्वेदी द्वारा चुटकुले सुनाकर बच्चों को जमकर हंसाया। कवि चंद्रकुमार तारण ,जगमोहन शर्मा द्वारा नेताओं ,भ्रष्टाचार ,शिक्षा सहित बेटी बचाओ अभियान पर अपनी रचानाओ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कवि आशीष दुबे द्वारा किया गया। साथ ह...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-बालाजीधाम पिथौली में सात फरवरी को

बालाजीधाम पिथौली में सात फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा। बालाजी सेवा समिति पिथौली धाम द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पार्षद अतुल नेमा ने बताया कि यह आयोजन बालाजी पर होने पर धार्मिक कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है  
गंजबासौदा -महिला जैन संगठन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने के गुर बताए
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा -महिला जैन संगठन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने के गुर बताए

गंजबासौदा वर्तमानभौतिक और आर्थिक युग में महिलाओं को सशक्त बनाने के गुर ओसवाल धर्मशाला गांधी चौक में महिला जैन संगठन द्वारा सिखाए गए। इस मौके पर सागर से आई राजश्री चौधरी ने बताया कि 14 से 30 साल की उम्र के बीच महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं चुनौतियों से हार कर जीवन समाप्त कर देती है लेकिन कई उनका सामना करती है। इन परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए ? इसके लिए हमको पहले से ही तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से कैसे सक्षम बन सकती हैं इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से परदे पर कार्यक्रम भी बताया। तीन दिन से चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विहिप क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी ,समाजसेवी कांतिभाई शाह, डा विमलचंद ओसवाल, प्राचार्य ज्ञानप्रकाश भार्गव, नागरिक बेंक अध्यक्ष अनिल ओसवाल आदि ...
हैल्थ-ज़्यादा कब्ज़ होने पर खाएं अमरूद, जानें इसके अन्य फायदे
Uncategorized, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, हैल्थ

हैल्थ-ज़्यादा कब्ज़ होने पर खाएं अमरूद, जानें इसके अन्य फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों में हेल्थ को फिट रखने के लिए काफी सारे ऑप्शन होते हैं, क्योंकि इस सीज़न में फल और सब्जियों की भरमार होती है। सर्दियों में जितनी जल्दी वजन बढ़ता है, उतनी ही जल्दी आप डाइट कंट्रोल भी कर सकते हैं। आज हम आपको अमरूद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सस्ता और सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। अमरूद के फायदे- 1-मुंह में छाले होने पर: अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं या फिर अक्‍सर आपको माउथ अल्‍सर की प्रॉब्‍लम बनी रहती है तो आप अमरूद की नई-नई कोमल पत्तियों को सेवन करें। इससे आराम मिलता है। 2-बॉडी को फिट रखने के लिए: अमरूद में मौजूद पौष्टिक तत्‍व शरीर को फिट और फाइन रखने में मदद करते हैं, लेकिन अमरूद सही समय पर खाया जाए। रात में अमरूद खाने से खांसी होने का डर रहता है- 3-ज्यादा कब्‍ज होने पर : अमरूद बॉडी के मेटाबॉल्जिम को बैलेंस रखता है। इस वजह से इसके सेवन से...
लाइफ स्टाइल–‘पंजाबी पकौड़ा कढ़ी’
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लाइफ स्टाइल–‘पंजाबी पकौड़ा कढ़ी’

लाइफस्टाइल डेस्क: पकौड़े बनाने के लिए- 5 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच कटा प्याज़, 2 बड़े चम्मच कटे आलू व हरी मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच अजवायन, स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धिनया, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं। इसमें 1/2 कप पानी डालकर घोल बनाएं। इसे अच्छी तरह फेंटें। गर्म तेल में इसके पकौड़े तल लें। कढ़ी बनाने के लिए- 1 कप खट्टे दही में ढाई बड़े चम्मच बेसन डालकर मिला लें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, 5 कप पानी डालकर एकसार करें। एक बड़ी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें 2 खड़ी सूखी लाल मिर्च, 1/4-1/4 छोटा चम्मच राई, जीरा व मेथी दाना चटकाएं। अब 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1-1 बड़ा चम्मच धिनया व जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालक...
धोनी ने दिया वर्ल्ड कप में जीत का मूल मंत्र
कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

धोनी ने दिया वर्ल्ड कप में जीत का मूल मंत्र

त्रिकोणीय सीरीज में एक मैच भी नहीं जीत सकी टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि टीम को अब आराम की जरूरत है। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे जिम्मेदार खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि पूरी टीम थक चुकी है और वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सभी को आराम की सख्त जरूरत है।धोनी ने कहा कि हम पिछले दो महीने से ऑस्ट्रेलिया में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे सभी खिलाड़ी पूरी तरह से थक चुके हैं, जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों को हम अच्छी तरह समझ चुके हैं, लेकिन मानसिक रूप से थक चुके हैं। लगातार हार का मतलब यह नहीं कि हम वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि बस पूरी टीम अब आराम करेगी। इसके बाद वर्ल्ड कप में हम बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अब ज्यादा आराम की जरूरत धोनी ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले हम क्रिकेट से जरूर ...