Sunday, October 19

सिरोंज

भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ द्वारा  योग शिविर का आयोजन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ द्वारा योग शिविर का आयोजन

गंजबासौदा भारतस्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ द्वारा शुक्रवार सुबह राजेन्द्र नगर स्थित नव निकेतन विद्या मंदिर में एकदिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कई प्रकार के योगासनों सहित प्राणायामों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक रूप से होने वाले फायदों के बारें में विस्तार से बताया गया। योग गुरु पराग पुरोहित द्वारा विभिन्न योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को योग के साथ नियमित तुलसी गिलोय ,ऐलोवेरा ,गौमूत्र , हल्दी ,देसी घी के सेवन करने की सलाह दी। योग प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले योग के बारे में पूछा। जवाब में बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कई योगासनों के बारे में छात्रों को बताया गया कार्यक्रम का शुभारंभ हरे कृष्णा संकीर्तन के साथ किया गया।...
गंजबासौदा – शहर के आसपास बिना अनुमति चल रहे हैं ईंट भट्टे
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा – शहर के आसपास बिना अनुमति चल रहे हैं ईंट भट्टे

गंजबासौदा नएखनिज नियमों का पालन विकासखंड में नहीं हो रहा है। तो बेतवा और पारासरी नदी के तटों से मिट्टी की खुदाई बंद नहीं हो पा रही है। ही चिन्हित स्थानों पर भट्टे लग रहे हैं। जबकि शासन के आदेश पर राजस्व विभाग ने शहर सहित गांवों में ईंट भट्टा लगाने के लिए जगह चिन्हित कर दी है। शहर मे जितने भी ईंट भट््टे चल रहे हैं किसी के पास भी खनिज विभाग की लीज नहीं है। सभी बिना अनुमति कारोबार कर रहे हैं। इस कारोबार के लिए शासन ने नए नियम बनाए हैं। इसके चलते अब कुम्हार अनुसूचित जाति के लोगों को भी खनिज विभाग से ईंट निर्माण के लिए लीज लेना आवश्यक है। बिना लीज कारोबार अवैधता की श्रेणी में माना जाएगा। मिट्टी खनन पर लगाई गई है रोक ईंटनिर्माण के लिए मिट्टी खनन पर शासन ने रोक लगाई है। इसके तहत निर्माता कारोबार के लिए मिट्टी चिन्हित खदान से ही ला सकते हैं। वर्तमान में ईंट बनाने के लिए जितनी मिट्टी उपयोग की...
अमिताभ बच्चन यहां करते हैं  पूजा–उनका घर ‘जलसा
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

अमिताभ बच्चन यहां करते हैं पूजा–उनका घर ‘जलसा

  मुंबई. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'षमिताभ' को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने एक शराबी की भूमिका निभाई है, जो अपनी आवाज से एक गूंगे एक्टर(धनुष) को सुपरस्टार बनवा देता है। वैसे, फिल्मों के अलावा बिग बी को उनकी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाना जाता है, जिसमें उनके खूबसूरत घर भी शामिल हैं। वे जिस घर में रहते हैं उसका नाम है जलसा। जलसा की बाहर की फोटोज अक्सर आपने देखी होंगी, लेकिन कुछ समय पहले खुद बिग बी ने इसके अंदर स्थित मंदिर की फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'और आज के इस पावन दिन...जलसा, मेरे घर का मंदिर...सभी भगवान यहां.....
भोपाल में स्वाइन फ्लू हुआ बेकाबू, सैकड़ों मरीज भर्ती
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

भोपाल में स्वाइन फ्लू हुआ बेकाबू, सैकड़ों मरीज भर्ती

भोपाल. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता बढ़ रहा है। शहर के अस्पतालों में हर रोज स्वाइन फ्लू के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। अस्पतालों में डॉक्टरों, मरीजों और परिजनों पर खौफ साफ दिखाई दे रहा है। संक्रमण से बचने के लिए लोग ऐहतियातन मॉस्क लगा रहे हैं। इस बीच बच्चों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्दी और खांसी के शिकार बच्चों को छुट्टी दे दी जाएशुक्रवार को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए बने आरएमआरसीटी जबलपुर से 12 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में 6 भोपाल और 6 इंदौर के हैं। नेशनल डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम के अफसरों ने बताया कि गुरूवार को भोपाल और इंदौर से 20 मरीजों के नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे। इनके अलावा राजधानी के हमीदिया और जेपी अस...
चीनी चरवाहे को खाली मैदान में मिला 2 करोड़ रु का सोना
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज

चीनी चरवाहे को खाली मैदान में मिला 2 करोड़ रु का सोना

बीजिंग। शिनजियांग प्रांत के उइगर क्षेत्र में एक चीनी चरवाहे की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब खाली मैदान में उसे 7.85 किलोग्राम वजन का कच्चा सोना पड़ा मिला। इसकी अनुमानित लागत 2.5 लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ रु) है। किंघे काउंटी निवासी बेरेक सावुत नाम के इस कजाक चरवाहे को बीते शुक्रवार यह सोना मिला। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे सोने की कीमत उसकी गुणवत्ता पर निर्भर होती है। आमतौर पर कच्चा सोना 80 से 90 फीसदी शुद्ध होता है। इसी आधार पर चरवाहे को मिले सोने की कीमत 1.6 मिलियन युआन यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह सोना 23 सेमी लंबा और 18 सेमी चौड़ाई के साथ 8 सेमी मोटाई का है।betwaanchal.com...
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बने
Uncategorized, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बने

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिता बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने गुड़गांव के फोर्टिस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। बता दें कि धोनी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद अब वर्ल्ड कप-2015 की तैयारी में जुटे हुए हैं। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेलना है। नवंबर में आई थी प्रेग्नेंट होने की खबर साक्षी धोनी के पिछले वर्ष अप्रैल में प्रेग्नेंट होने की खबर आई थी, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद नवंबर में दोनों के कुछ करीबी सूत्रों ने प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट की पुष्टि की थी। 26 वर्षीय साक्षी हाल-फिलहाल में दिल्ली के वसंत कुंज स्थित हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर के संपर्क में थीं और नियमित रूप से चेकअप के लिए जाती थीं। इसलिए खबर को मिला जोर साक्षी धोनी नवंबर से कभी पब्लिक प्लेस पर नहीं देखी गईं। न तो वह आईएसएल (इंडियन सुपर ...
विदिशा/गंजबासौदा-करीला और देवपुर में उमड़े श्रद्धालु-मन्नत पूरी होने पर कराया राई नृत्य
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा/गंजबासौदा-करीला और देवपुर में उमड़े श्रद्धालु-मन्नत पूरी होने पर कराया राई नृत्य

विदिशा। माघ पूर्णिमा पर मंगलवार को क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ करीला और देवपुर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। करीला में दिनभर चले दर्शनों के क्रम के बाद शाम होते ही राई नृत्य के आयोजन शुरू हो गए। वहीं देवपुर में आए श्रद्धालुओं ने यहां स्थित पवित्र जलकुंड में स्नानकर बाबा विश्वनाथ की पूजा की। माघ पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र की सीमा पर स्थित मां जानकी के दरबार करीला में श्रद्धालुओं के आने का क्रम सोमवार से ही शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल ही ध्वज लेकर कीर्तन करते हुए मां जानकी के दरबार पहुंचे। मंगलवार को भी दिनभर तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना रहा। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। लोगों ने कतार में लगकर मां जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने तीर्थ क्षेत्र में राई नृत्य का आयोजन भी करवाया। इनमें पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी थे। मशाल एवं जनरे...
विदिशा/गंजबासौदा–चुभने लगी धूप- दिन में लोगों को गर्मी का अहसास
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा/गंजबासौदा–चुभने लगी धूप- दिन में लोगों को गर्मी का अहसास

विदिशा। मंगलवार को दिन में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। गर्मी की वजह से लोग दिन में हल्के कपड़ों में नजर आए। दिन के समय में 28 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है, जबकि रात न्यूनतम तापमान में भी खासी वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान अब 14 डिग्री पर पहुंच गया है। करीब दो सप्ताह पहले अधिकतम तापमान भी 14 और 15 डिग्री के आसपास रहा था। मौसम विभाग आने-वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने का अनुमान जता रहा है। इस लिहाज से लोगों को एक बार फिर ठंड बढऩे की उम्मीद है। मौजूदा मौसम को देखते हुए लोगों को सर्दियां अब अंतिम दौर में नजर रही हैं। महज तीन दिन पहले ही शहरवासी सुबह और रात के अलावा दिन में भी जोरदार सर्दी का सामना कर रहे थे, वहीं एक दम से मौसम गर्म होने से लोग हैरत में हैं। मौसम खुला होने से सूर्य की किरणें लोगों को चुभने लगी हैं।betwaanchal.com...
विदिशा।-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण का मतदान
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा।-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण का मतदान

विदिशा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान 5 फरवरी यानि गुरुवार को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। जिले में दूसरे चरण के तहत मतदान जनपद पंचायत कुरवाई एवं ग्यारसपुर के मतदान केन्द्रों पर होगा। दोनों जनपदों के 362 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 73 हजार 788 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। दोनों जनपदों में चार जिला पंचायत सदस्य एवं 45 जनपद सदस्य के अलावा पंच, सरपंच के लिए मतदान होगा। ग्यारसपुर जनपद पंचायत में 161 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 80 हजार 567 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुष 43 हजार 269 और महिला मतदाताओं की संख्या 37 हजार 383 के अलावा चार अन्य शामिल हैं। ग्यारसपुर जनपद पंचायत के जिला पंचायत वार्ड 5 मे सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 14 जोनल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। ग्यारसपुर जनपद पंचायत क्...
विदिशा-जिला अस्पताल के एकमात्र सीनियर सर्जन ने इस्तीफा दिया
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज

विदिशा-जिला अस्पताल के एकमात्र सीनियर सर्जन ने इस्तीफा दिया

विदिशा। जिला अस्पताल के एकमात्र सीनियर सर्जन डॉ. अनूप वर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. मंजू जैन को अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे अस्पताल में होने वाले जनरल आपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि डा. अनूप वर्मा को नियमानुसार एक महीने का नोटिस पीरिएड पूरा होने तक कार्य करने को कहा गया है। यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें एक महीने की सेलरी एडवांस में जमा करवानी होगी। जिला अस्पताल में एक तो पहले से ही डाक्टरों का टोटा चल रहा है और दूसरे कई डाक्टरों के इस्तीफा देने और वीआरएस लेने की वजह से समस्या और बढ़ती जा रही है। वर्तमान में यहां दो दर्जन से अधिक प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी चिकित्सकों की कमी चल रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की जेडी डा. किरण शैजवार का कहना है कि विदिशा में डाक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 7 डॉक्टर पहले से हैं अ...