Monday, September 22

विदिशा/गंजबासौदा–चुभने लगी धूप- दिन में लोगों को गर्मी का अहसास

betwaanchal.com
betwaanchal.com

विदिशा। मंगलवार को दिन में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। गर्मी की वजह से लोग दिन में हल्के कपड़ों में नजर आए। दिन के समय में 28 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है, जबकि रात न्यूनतम तापमान में भी खासी वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान अब 14 डिग्री पर पहुंच गया है।

करीब दो सप्ताह पहले अधिकतम तापमान भी 14 और 15 डिग्री के आसपास रहा था। मौसम विभाग आने-वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने का अनुमान जता रहा है। इस लिहाज से लोगों को एक बार फिर ठंड बढऩे की उम्मीद है।

मौजूदा मौसम को देखते हुए लोगों को सर्दियां अब अंतिम दौर में नजर रही हैं। महज तीन दिन पहले ही शहरवासी सुबह और रात के अलावा दिन में भी जोरदार सर्दी का सामना कर रहे थे, वहीं एक दम से मौसम गर्म होने से लोग हैरत में हैं। मौसम खुला होने से सूर्य की किरणें लोगों को चुभने लगी हैं।betwaanchal.com