Monday, September 22

विदिशा।-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण का मतदान

betwaanchal.com
betwaanchal.com

विदिशा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान 5 फरवरी यानि गुरुवार को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। जिले में दूसरे चरण के तहत मतदान जनपद पंचायत कुरवाई एवं ग्यारसपुर के मतदान केन्द्रों पर होगा।

दोनों जनपदों के 362 मतदान केन्द्रों पर एक लाख 73 हजार 788 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। दोनों जनपदों में चार जिला पंचायत सदस्य एवं 45 जनपद सदस्य के अलावा पंच, सरपंच के लिए मतदान होगा।

ग्यारसपुर जनपद पंचायत में 161 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 80 हजार 567 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुष 43 हजार 269 और महिला मतदाताओं की संख्या 37 हजार 383 के अलावा चार अन्य शामिल हैं।

ग्यारसपुर जनपद पंचायत के जिला पंचायत वार्ड 5 मे सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 14 जोनल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। ग्यारसपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 44 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

कुरवाई क्षेत्र में 201 केंद्रों पर होगा मतदान : कुरवाई जनपद पंचायत में 201 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 93 हजार 221 मतदाता मतदान करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुष 49 हजार 421 और महिला मतदाताओं की संख्या 43 हजार 800 है।

जनपद सदस्य के 24 वार्ड और जिला पंचायत के दो वार्डों के लिए मतदान होगा। ब्लॉक में 31 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जहां विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।betwaanchal.com