Monday, September 22

चीनी चरवाहे को खाली मैदान में मिला 2 करोड़ रु का सोना

betwaanchal.com
betwaanchal.com

बीजिंग। शिनजियांग प्रांत के उइगर क्षेत्र में एक चीनी चरवाहे की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब खाली मैदान में उसे 7.85 किलोग्राम वजन का कच्चा सोना पड़ा मिला। इसकी अनुमानित लागत 2.5 लाख डॉलर (लगभग दो करोड़ रु) है। किंघे काउंटी निवासी बेरेक सावुत नाम के इस कजाक चरवाहे को बीते शुक्रवार यह सोना मिला।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे सोने की कीमत उसकी गुणवत्ता पर निर्भर होती है। आमतौर पर कच्चा सोना 80 से 90 फीसदी शुद्ध होता है। इसी आधार पर चरवाहे को मिले सोने की कीमत 1.6 मिलियन युआन यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह सोना 23 सेमी लंबा और 18 सेमी चौड़ाई के साथ 8 सेमी मोटाई का है।betwaanchal.com