सरकारी नौकरी को मान बैठे ‘नोट छापने’ की मशीन DIG जेल उमेश गांधी
भोपाल। DIG जेल उमेश गांधी के आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। चालान करीब चार हजार पन्नों का है। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी लगभग तय मानी जा रही है। गांधी वर्तमान में भोपाल में जेल मुख्यालय में DIG के पद पर पदस्थ हैं।
2012 में पड़ा था छापा, मिली थी 25 करोड़ की संपत्ति
गांधी के भोपाल और इंदौर स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त ने 3 नवंबर 2012 को छापा मारा था। इस दौरान लोकायुक्त को गांधी के इंदौर, भोपाल, सागर के बंडा में मकान, प्लॉट समेत मनाली में रिसॉर्ट होने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के बाद गांधी को शासन ने सस्पेंड भी कर दिया था। लेकिन अपनी बीमारी के दस्तावेज के आधार पर बहाल भी हो गए थे।
रिश्तेदारों के दे रखे थे सप्लाई के ठेके
गांधी ने जेल में सब्जी, समेत अन्य दैनिक जरुरत की चीजों के ठेके रिश्तेदारों को दे रखे थे। ...








