Thursday, November 13

भोपाल संभाग

6 दिन से लापता बच्चे की निर्मम हत्या
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग

6 दिन से लापता बच्चे की निर्मम हत्या

भोपाल | भोपाल के शाहजानाबाद में पिछले 6 दिन से लापता बच्चे का शव मिल गया हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा हैं की हत्या करने के बाद शव को फेका गया हैं | उक्त मामले में पुलिस ने दावा किया है कि वारदात में शामिल एक संदेही को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में हंगामा होने की आशंका के चलते पुलिस ने रात में बच्चे का पीएम करा दिया है। बच्चे का शव उसके घर से करीब पांच किमी दूर जाकर मिला है। बताया जा रहा हैं कि मृतक पवन 22 फरवरी को चौथी क्लास की परीक्षा देकर घर लौटा और यूनिफार्म बदलकर अहीर मोहल्ले में रहने वाले लालू यादव के पास पहुंचा। लालू डेयरी चलाता है। पवन को उसकी भैंस अच्छी लगती थी। वह अक्सर भैंस को देखने जाया करता था। जिस दिन वह लापता हुआ उसे दिन भी साढ़े बारह बजे के करीब उसके घर पर पहुंचा था। उस दिन लालू की भैंस बीमार थी। उसको डाक्टर ड्रिप चढ़ा रहे थे, तब पवन को देखा गया था। उसके बाद व...
दो ट्रक और एक सवारी ऑटो की हुयी आपस में टक्कर
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, हादसा

दो ट्रक और एक सवारी ऑटो की हुयी आपस में टक्कर

सागर | सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत एक सवारी ऑटो तो दो ट्रको की आपस में टक्कर हो गयी इस टक्कर में 30 लोगो के घायल होने की सुचना हैं | घटना की जानकारी लगने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं गंभीर रूप से घायल लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं | पुलिस द्वारा उक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं |...
भाजपा के दो पूर्व पार्षद मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने होंगे कांग्रेस पार्टी में शामिल
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

भाजपा के दो पूर्व पार्षद मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने होंगे कांग्रेस पार्टी में शामिल

इंदौर | आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर के दौरे पर हैं अपने इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने भाजपा के दो पूर्व पार्षद शंकर यादव और उस्मान पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे।कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे | भाजपा के दो पूर्व पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं से बातचीत हो चुकी है। उधर, यादव को मनाने के लिए दो दिन से भाजपा नेता लगातार प्रयास कर रहे थे। हालांकि यादव उनसे नहीं मिले। पूर्व महापाैर मालिनी गाैड़ का कहना है यादव संभवत: व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणाें से जा रहे होंगे। मेरी उनसे इस मुद्दे पर काेई चर्चा नहीं हुई। मीडिया से चर्चा में गाैड़ ने कहा कि मुझे भी साेशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी लगी है। खुद से या पार्टी से किसी भी तरह की नाराजगी से उन्हाेंने इनकार किया। वहीं भाजपा नग...
डेढ़ साल की मासूम को पत्थर से बांधकर कुए में फेका हुयी मौत
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

डेढ़ साल की मासूम को पत्थर से बांधकर कुए में फेका हुयी मौत

जबलपुर | जबलपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं | यहाँ डेढ़ साल की मासूम देविका की आखिर हत्या कर दी गई। उसे 16 जनवरी की रात माता-पिता के साथ साे देविका का अपहरण कर लिया गया था। बुधवार दाेपहर उसका शव एक कुएं में मिला। उसके सिर में 15 किलाे का पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंका गया था। एक बच्चे ने कुएं में एक बच्ची का पैर देखा और लोगों को सूचना दी। बच्ची के पिता माेनू बाल्मीकि ने 17 जनवरी काे ही अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दाे दर्जन संदेहियाें से पूछताछ भी की, लेकिन बच्ची का कहीं सुराग नहीं मिल रहा था।...
चलती ट्रैन से गिरी युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Uncategorized, भोपाल संभाग, विदिशा, हादसा

चलती ट्रैन से गिरी युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

विदिशा | सलामतपुर रेलवे स्टेशन फ्लाई ओवर ब्रिज के पास एक युवती के ट्रैन से गिरने की सुचना पुलिस को प्राप्त हुयी। घंटना की जानकारी लगने पर पुलिस की डायल-100 घटना स्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल विदिशा में भर्ती कराया, युवती किस ट्रैन से गिरी हैं एबं कहा रहती हैं इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुयी हैं | पुलिस द्वारा उक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं |...
बिजली उपभोक्ता को बंधक बनाकर पीटा इंजीनियर निलंबित
Uncategorized, भोपाल संभाग, रायसेन

बिजली उपभोक्ता को बंधक बनाकर पीटा इंजीनियर निलंबित

रायसेन | आज रायसेन के बिजली बिभाग में एक उपभोक्ता अरविंद नाथ के साथ एई (सहायक इंजीनियर) जावेद मिर्जा बेग ने मारपीट की और उपभोक्ता को 15 मिनिट तक बंधक बना कर रखा | जब यह जानकारी लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। एई के खिलाफ मोर्चा खोलकर धरना पर बैठ गए। करवाई की मांग करने लगे एक घंटे बाद भी कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आने पर लोगों ने हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर एडीएम अनिल डोमोर, एसडीएम मिशा सिंह पहुंचे। उन्होंने बिजली कंपनी के महाप्रबंधक से चर्चा की। इसके बाद एई को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया तब कहीं जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।...
इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की हुयी मौत, केरोसीन डालकर खुद को लगायी थी आग
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार

इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की हुयी मौत, केरोसीन डालकर खुद को लगायी थी आग

बैतूल | बैतूल में 14 बर्षीय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने कल केरोसिन डालकर कूद को आग लगा ली थी, जिससे पीड़िता 90 फीसदी तक झुलस गयी थी | गंभीर अवस्था में युवती को बैतूल के अस्पताल में भर्ती किया गया जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रवंधन ने उसे नागपुर के अस्पताल रेफर कर दिया था | जहा आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी हैं | पीड़िता ने तीन लोगो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था| जिनके नाम संदीप, अजय और नितेश बताये जा रहे हैं | दिए गए बयान में युवती ने 3 युवकों पर एक माह पहले ज्यादती करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे छात्रा की दोनों बहन छत पर थीं और माता-पिता बाहर गए थे, उसी समय छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।...
एक हजार करोड़ रूपए का कर्ज लेगी मध्य प्रदेश सरकार
Uncategorized, आर्थिक जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

एक हजार करोड़ रूपए का कर्ज लेगी मध्य प्रदेश सरकार

भोपाल | आर्थिक संकट से जूझ रही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अब एक बार फिर से बाजार से एक हजार रूपए का कर्ज लेने जा रही हैं | इसके पहले भी सालभर में 19 हजार 600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। इसे मिलाकर प्रदेश के ऊपर कर्ज लगभग दो लाख करोड़ रुपए का हो चुका है। सूत्रों से इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय करों में 14 हजार 233 करोड़ रुपए की कटौती होने के बाद सरकार का वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ा गया है। बताया जाता है कि मध्‍य प्रदेश में लगभग 15 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और राहत पांच फीसदी बढ़ाने का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। धनराशि नहीं होने से विभागों के बजट में बड़ी कटौती भी करना पड़ी है।...
एक दिन के मासूम नवजात को नाली में फेका
Uncategorized, अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

एक दिन के मासूम नवजात को नाली में फेका

मंदसौर| मंदसौर के शामगढ़ थाना अंतर्गत कोई अज्ञात व्यक्ति एक दिन के मासूम नवजात को मस्जिद के पास नाली में फैक कर चला गया, रोने की आवाज सुन रहवासी एकत्र हुए, लेकिन उसे उठाने की किसी ने हिम्मत तक नहीं जुटाई। इसी बीच हब्बन आपा (75) ने कागज की सहायता से नवजात को बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 6 संतानों को जन्म देने वाली हब्बन अम्मा ने बच्चे को गोद लेने की भी इच्छा जताई। शामगढ़ अस्पताल के बीएमओ डॉ. राकेश पाटीदार ने बताया कि अस्पताल लाते समय बच्चे की हालत नाजुक थी। थोड़ी-सी देर बच्चे की जान का खतरा बन सकती थी। उसके हाथ-पैर नीले पड़ने लग गए थे। ऑक्सीजन देकर प्राथमिक इलाज किया। आईसीयू की सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस की सहायता से नवजात को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे भर्ती किया। नवजात अब पूरी तरह स्वस्थ है।...
घरेलू बिजली 5.28 फीसदी तक  सकती हैं महंगी
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

घरेलू बिजली 5.28 फीसदी तक सकती हैं महंगी

भोपाल | प्रदेश की मध्य, पूर्व और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए घरेलू बिजली की दरें 5.28 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव नियामक आयोग को दे दिया है। अायाेग ने इस प्रस्ताव काे अधिकृत वेबसाइट पर जारी किया है। कंपनियों का तर्क है कि उन्हें दो हजार करोड़ रु. का नुकसान हो रहा है। इसलिए हमारी मजबूरी को समझें और सभी श्रेणियों में दरें बढ़ाई जाएं। अब यदि आयोग कंपनियों का प्रस्ताव स्वीकार करता है तो महंगी बिजली की सबसे ज्यादा मार घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों पर पड़ेगी। जबकि कंपनियों ने प्रस्ताव में कहा है कि यदि उनके अनुसार दरें बढ़ती हैं तो 41,332 करोड़ रु. का राजस्व मिलेगा। अभी राजस्व 39,332 करोड़ है।...