
बैतूल | बैतूल में 14 बर्षीय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने कल केरोसिन डालकर कूद को आग लगा ली थी, जिससे पीड़िता 90 फीसदी तक झुलस गयी थी | गंभीर अवस्था में युवती को बैतूल के अस्पताल में भर्ती किया गया जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रवंधन ने उसे नागपुर के अस्पताल रेफर कर दिया था | जहा आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी हैं | पीड़िता ने तीन लोगो पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था|
जिनके नाम संदीप, अजय और नितेश बताये जा रहे हैं | दिए गए बयान में युवती ने 3 युवकों पर एक माह पहले ज्यादती करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे छात्रा की दोनों बहन छत पर थीं और माता-पिता बाहर गए थे, उसी समय छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।