
इंदौर | आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर के दौरे पर हैं अपने इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने भाजपा के दो पूर्व पार्षद शंकर यादव और उस्मान पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे।कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे | भाजपा के दो पूर्व पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं से बातचीत हो चुकी है। उधर, यादव को मनाने के लिए दो दिन से भाजपा नेता लगातार प्रयास कर रहे थे। हालांकि यादव उनसे नहीं मिले। पूर्व महापाैर मालिनी गाैड़ का कहना है यादव संभवत: व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणाें से जा रहे होंगे।
मेरी उनसे इस मुद्दे पर काेई चर्चा नहीं हुई। मीडिया से चर्चा में गाैड़ ने कहा कि मुझे भी साेशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी लगी है। खुद से या पार्टी से किसी भी तरह की नाराजगी से उन्हाेंने इनकार किया। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष गाेपीकृष्ण नेमा ने कहा कि यादव संभवत: न्यायालय में चल रहे कुछ प्रकरणाें की वजह से जा रहे होंगे। यादव ने संगठन से काेई बात नहीं की, इसलिए मनाने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, पटेल को लेकर कांग्रेस के ही नेताओं में विरोध उठ चुका है। दो दिन पहले जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर आए थे तब कांग्रेस के नेताओं ने ही उनके आने को लेकर विरोध किया था।