इस दुनिया में बच्चियों के साथ कैसे हो रहा है अत्याचार
दुनियाभर के तमाम विकासशील देशों में लड़कियों की जिंदगी बहुत मुश्किल है। बुनियादी अधिकार देना तो दूर की बात, उनसे अपना बचपन जीने का अधिकार भी छीन लिया जाता है। उन्हें जबरन बाल विवाह के बंधन में बांध दिया जाता है। इनमें से कुछ की उम्र तो पांच साल तक होती है। बाल विवाह का शिकार लड़के भी हैं, लेकिन ऐसी लड़कियों की संख्या कहीं ज्यादा है। माता-पिता कछी अपना कर्ज दूर करने के लिए मोटी रकम की लालच और कभी परंपराओं के नाम पर इनकी शादी करा देते हैं, जहां कई बार अपने से दोगुने उम्र के पति के साथ इन्हें दुव्र्यवहार का शिकार होना पड़ता है।
यूनिसेफ के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन दशकों में ऐसे मामलों में कमी आई है। हालांकि, दुनियाभर में अब भी 70 करोड़ महिलाएं ऐसी हैं, जिनका बाल विवाह हुआ था। इनमें हर तीन में से एक यानी 25 करोड़ ऐसी हैं, जिनकी शादी 15 साल से भी कम उम्र में हुई थी। इसका बुरा असर उनकी...