Tuesday, September 23

नागपंचमी को यदि सांप सीधे हाथ की ओर से रास्ता काटे तो होता है शुभ

8102_snake_on_road1भोपाल। अगले माह अगस्त 2014 की पहली तारीख को नागों की विशेष पूजा की जाएगी, क्योंकि इस दिन नागपंचमी है। हिन्दी पंचाग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। देशभर के सभी नाग मंदिरों में और शिव मंदिरों में इस दिन नाग देव के दर्शन किए जाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। वैसे तो सांप को देखते ही काफी लोग डर जाते हैं, लेकिन शास्त्रों में इन्हें भी पूजनीय माना गया है। सांप से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुन भी बताए गए हैं। किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय यदि कोई सांप आपके सीधे हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
अभी बारिश का मौसम है और जिस प्रकार यह मौसम हमें सुहाना और आनंददायक लगता है, ठीक उसी प्रकार अन्य जीव जन्तुओं को भी यह समय काफी लुभाता है। इसी वजह से अन्य जीवों के साथ सांप भी बारिश के दौरान इधर-उधर घूमते हुए दिखाई देते हैं। बारिश के दिनों में सांप दिखने की एक वजह यह भी है कि वर्षा का पानी सांपों के बिल में भी भरा जाता है। ऐसे में सांप अपने रहने के लिए नए स्थान की तलाश में निकल जाते हैं। इस कारण सांप अधिक दिखाई देते हैं। ज्योतिष के अनुसार सांपों के दिखाई देने से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन बताए गए हैं, इन संकेतों का ध्यान रखने पर भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जो लोग ज्योतिष में विश्वास रखते हैं, उनके लिए शकुन और अपशकुन की मान्यताएं काफी महत्व रखती हैं। काफी लोग इन बातों को अंधविश्वास मानते हैं।
नाग-नागिन को प्रेम प्रेसंग में लिप्त हैं तो उन्हें इस अवस्था में देखना अपशकुन माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। सामान्यत: ये एक शकुन है और धन मिलने की संभावनाओं को दर्शाता है।
यदि किसी अमीर व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अत: पैसों के मामलों में सावधानी रखना चाहिए।