Saturday, September 27

सही समय पर शादी का एक सटीक उपाय….

ेअधिकांश माता-पिता और युवाओं की एक महत्वपूर्ण समस्या है सही समय पर विवाह। आधुनिकता की दौड़ में युवा अपने कैरियर को लेकर इतने व्यस्त रहते हैं कि उनकी शादी की सही आयु कब निकल जाती है उन्हें पता भी नहीं चलता। ऐसे में कई लोगों के लिए विवाह होना और मुश्किल हो जाता है।
हम यहां एक अचूक प्रयोग बता रहे हैं जिससे अविवाहित युवाओं की विवाह संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण हो जाएगा। यह प्रयोग लड़के और लड़कियों दोनों द्वारा किया जा सकता है।
प्रयोग की विधि:- इसके लिए आप एक बाजोट पर पीला कपड़ा बिछाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस बैठ जाएं। मां पार्वती का चित्र अपने सामने रखें अपने सामने बाजोट पर एक मुट्ठी गेहूं की ढेरी रखें। गेहूं पर एक विवाह बाधा निवारण विग्रह स्थापित करें और चंदन या केसर से तिलक करें। उक्त पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बाद हल्दी माला से निम्म मंत्र का जाप करें।
लड़कों के लिए मंत्र ेपत्नी मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम।
तारणी दुर्गसंसारसागरस्य कुलोदभवाम्। लड़कियों के लिए मंत्र ऊँ गं घ्रौ गं शीघ्र विवाह सिद्धये गौर्ये फट्।
उक्त मंत्र को चार दिनों तक नित्य 3-3 माला का जाप करें। अंतिम दिन इस सामग्री को देवी पार्वती के चरणों में किसी भी मंदिर में छोड़ आएं। शीघ्र ही आपका विवाह हो जाएगा। यह प्रयोग पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। यह सिद्ध प्रयोग है अत: मन में कोई संदेह ना लाएं।