उज्जैन। कहते हैं कि किसी भी लड़के को शादी किसी लड़की का मुंह देखकर नहीं, बल्कि पैर देखकर करना चाहिए। इसके अलावा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कन्या के शुभ गुण और लक्षण देखने के लिए उनके पैर और चाल को भी देखा जाता है, लेकिन शास्त्रों में केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पुरूषों के लिए भी शुभ गुण लक्षण बताए गए हैं। इसलिए सिर्फ लड़की के ही नहीं सही वर के चुनाव के लिए लड़की के पैर भी देखना चाहिए। इसका कारण यह है कि सिर्फ पैसों से जीवन सुखी नहीं होता है। लड़के का अच्छा स्वभाव और गुणवान होना भी जरूरी होता है। जिस तरह लड़कियों के लक्षण देखे जाते हैं, ठीक वैसे ही उसी प्रकार लड़कों के पैर देखकर भी उनके गुणों को जाना जा सकता है। भविष्य पुराण के अनुसार जिस पुरूष के पैर कोमल, भरभरे, लालिमा लिए हुए हों और पैर की नाडियां, नहीं दिखाई देती हों तो वह भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति राजा के समान सुख प्राप्त करता है।
जिनके पैर के तलवे पर ध्वजा का चिन्ह होता है। वे हमेशा सुखी रहते हैं और अपने परिवार को भी सुख देते हैं। जिन पुरूषों के पैर कछुए की पीठ के समान ऊंचे उठे होते हैं। उंगलियां एक दूसरे से सटी हुई होती हैं और पसीने कम आता है। वे भी सुखमय जीवन जीते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार जिनके पैरों की उंगलियों में गेप होता है, उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे परिवार के लोगों को भी कष्ट उठाना पड़ता है। जिनके पैरों का रंग मिट्टी के समान होता है, वे लोग बहुत गुस्सा करने वाले होते हैं। ये लोग जल्दी फैसला लेते हैं जिसके कारण बाद में इन्हें पछताना पड़ता है। पैरों का रंग पीलापन लिए होता है, उनमें काम की भावना अधिक होती है। ऐसे लोग की आसक्ति दूसरों की स्त्रियों में ज्यादा रहती है। ये किसी के भी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। पैरों का रंग काला या धब्बेदार हो तो ऐसा व्यक्ति मदिरा का सेवन करने वाला होता है।