Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, विविध, सिरोंज
भोपाल नगर निगम, अभी तक 18 फीसदी मतदान
भोपाल। शनिवार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे है। सुबह से अभी तक शहर में शांतिपूर्ण मतदान हो रहे है। सुबह से अभी तक लगभग 18 प्रतिशत मतदान हुआ। एक वार्ड के बूथ में मशीन खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ। वहीं, आपत्ति के बाद एक वार्ड में पार्षद के लिए हो रहे मतदान को निरस्त कर दिया गया। यहां केवल महापौर के लिए मतदान जारी है।
अपडेट 11.00 बजे
- वार्ड 47 के निरस्त हुए पार्षद पद के मतदान की तारीख घोषित कर दी गई। अब इस वार्ड में 2 फरवरी को पार्षद पद के लिए मतदान होगा।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम बावड़िया कला स्थित एक्सटोल कालेज के बूथ में 11.30 बजे वोट डालने जाएंगे।
- उत्तर क्षेत्र में स्थित वार्डों में मतदान जोरशोर से जारी।
अपडेट - सुबह 10.30 बजे
- वार्ड 47 में महापौर के लिए हो रहा मतदान निरस्त कर दिया। सतेन्द्र महावर की आपत्ति के बाद मतदान निरस्त किया गया।...