Thursday, October 30

शिक्षा और ज्ञान

हरियाणा के रोहतक में पलोटरा गैंग और राहुल बाबा के बीच गैंगवार हुई है। दोनों ही गैंग के बीच शराब के ठेके पर जोरदार फायरिंग हुई।
Politics, अपराध जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

हरियाणा के रोहतक में पलोटरा गैंग और राहुल बाबा के बीच गैंगवार हुई है। दोनों ही गैंग के बीच शराब के ठेके पर जोरदार फायरिंग हुई।

हरियाणा के रोहतक में पलोटरा गैंग और राहुल बाबा के बीच गैंगवार हुई है। दोनों ही गैंग के बीच शराब के ठेके पर जोरदार फायरिंग हुई। रोहतक के सोनीपत रोड स्थित बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर बैठे 5 युवकों पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 3 की मौत हो गई। 2 लोग बुरी तरह घायल हैं। बता दें कि मरने वालों में एक गैंगस्टर पलोटरा का छोटा भाई भी शामिल है। घटना के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तीनो मृतक रोहतक के बोहर गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान 37 वर्षीय अमित नांदल, 30 वर्षीय जयदीप और 28 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। गोलीबारी में गांव बोहर का ही रहने वाला 29 वर्षीय अनुज और रोहतक के आर्य नगर का रहने वाला 32 वर्षीय मनोज गोलीबारी में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।...
सरकार ने फ्री राशन देने का ऐलान किया है। ऐसे में योजना के नियमों का पालन करना जरूरी है नहीं तो कार्ड से नाम कट जाएगा। क्या करना है चालिए बताते हैं
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

सरकार ने फ्री राशन देने का ऐलान किया है। ऐसे में योजना के नियमों का पालन करना जरूरी है नहीं तो कार्ड से नाम कट जाएगा। क्या करना है चालिए बताते हैं

प्रदेश में लाखों लोगों को फ्री में राशन मिल रही है। लेकिन अब आपकी एक लापरवाही से इस योजना के लाभ से वछिंत हो सकते हैं। वहीं अब तो सरकार ने तारीख भी तय कर दिया है। ( Ration Card)  1 नवंबर से लाखों लोगों को फ्री में राशन मिलना बंद हो जाएगा। हालांकि सरकार ने समय भी दिया है। इससे पहले अगर राशन कार्ड का नवीनीकरण हो जाएगा तो योजना का लाभ अगले 5 साल तक मिलता रहेगा। प्रदेश में राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख एक बार फिर बढ़ गई है। वहीं अब तो 31 अक्टूबर तक राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ा दी है। वहीं अब तक राज्य के 4.65 लाख लोगों का राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं हुआ है। अब तक इनमें से 96.29% कार्डधारकों ने अपना सत्यापन पूरा कर लिया है। ( CG Ration Card )  अकेले रायपुर जिले में 6,02,329 कार्डधारक हैं। इनमें से 86,194 ने अभी तक नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। सत्यापन दर के मामले में ग्रामीण क्षेत्र शह...
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में पहुंचे युवाओं को आश्वस्त किया है कि 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पाँच वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।सरकारी नौकरी में युवाओं को 5 साल की छूट मिलती रहेगी।
Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में पहुंचे युवाओं को आश्वस्त किया है कि 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पाँच वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।सरकारी नौकरी में युवाओं को 5 साल की छूट मिलती रहेगी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को सीएम जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ और शाम 7 बजे तक चला। जनदर्शन में प्रदेशभर से 1700 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसमें सबसे ज्यादा लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याएं बीमारी, आर्थिक सहायता, जमीन सबंधी शिकायतें लेकर आए थे। इसमें युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी सरकार ने इससे पहले हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस सहित शासकीय भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का निर्णय लिया था। इसके तहत अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पांच साल की छूट का फायदा मिलेगा।...
बेंगलूरु शहर में साइबर क्राइम का अनोखा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने फर्जी कोर्ट में फर्जी मुकदमा चलाकर 59 लाख रुपए ठग लिए।
Politics, अपराध जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

बेंगलूरु शहर में साइबर क्राइम का अनोखा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने फर्जी कोर्ट में फर्जी मुकदमा चलाकर 59 लाख रुपए ठग लिए।

बेंगलूरु शहर में साइबर क्राइम का अनोखा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने फर्जी कोर्ट में फर्जी मुकदमा चलाकर 59 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। बेंगलूरु की एक कंपनी के कार्यकारी अधिकारी के.जे. राव ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 11 बजे एक कॉल आया। बताया गया कि उनके सभी मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं। कॉल एक व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी गई। उसने खुद को मुंबई के कोलाबा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए राव से कहा कि आपके नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का इस्तेमाल केनरा बैंक में एक खाता खोलने में किया गया। उन्होंने बताया कि खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। राव ने फोन काटने की कोशिश की तो दूसरी ओर से वॉट्सऐप वीडियो कॉल आया। फर्जी पुलिसकर्मी ने उन्हें अपनी जगह बैठे रहने की हिदायत देते हुए फोन अन्य जगह ट्रांसफर कर दिया। दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ...
बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में 200 करोड रुपए वार्षिक व्यय किए जाएंगे।
Life Style, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में 200 करोड रुपए वार्षिक व्यय किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले लगभग 36 लाख बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आई सी डी एस) ओ पी बुनकर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट के बिन्दु संख्या 88 में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाया जाना है। इसके क्रय किए जाने वाले मिल्क पॉवडर पर 200 करोड रुपए वार्षिक व्यय किए जाएंगे।...
दिल्ली की नई CM की आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की भरोसेमंद नेताओं में से एक है। आइए जानते हैं आतिशी कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

दिल्ली की नई CM की आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की भरोसेमंद नेताओं में से एक है। आइए जानते हैं आतिशी कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन है।

आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। पार्टी की कद्दावर नेता के तौर पर पहचान रखने वालीं आतिशी की गिनती अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद नेताओं में है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही उनके नाम को इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, जिसपर आम आदमी पार्टी की बैठक में मुहर लगा दी गई। आम आदमी पार्टी की नेता और मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी का राजनीतिक जीवन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी। उसके बाद वह एनजीओ में शामिल हुई फिर 2013 में नौकरी छोड़ कर राजनीती में आने का फैसला किया। लेकिन, क्या आपको पता है आतिशी के पास कितनी संपत्ति है। आइए जानते हैं आतिशी मार्लेना कितनी संपत्ति की मालकिन है। दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री ने इलेक्शन कमीशन को दिए गए शपथ पत्र में बताया था कि उनके पास ना कोई गाड़...
उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘यागी’ का असर अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर कई जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस तूफान के कारण प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें प्रमुख रूप से प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर शामिल हैं। इन जिलो...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चार प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत भारत चंद्रयान-4, शुक्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और एनजीएलवी परियोजनाओं को लांच करेगा।
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चार प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत भारत चंद्रयान-4, शुक्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और एनजीएलवी परियोजनाओं को लांच करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अगले दो दशक के वैज्ञानिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने चार प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को मंजूरी प्रदान कर दी है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। वहीं, देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के बजट को दोगुना कर दिया है। जिन चार मिशनों को मंजूरी दी गई है उनमें चंद्रयान-4, शुक्र आर्बिटर मिशन (वीओएम), भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस-1) और पुन: उपयोग में लाए जाने वाले अगली पीढ़ी के प्रक्षेपणयान (एनजीएलवी) शामिल हैं। चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद वहां से नमूने लेकर वापस पृथ्वी पर आना है। इसके लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी का विकास, प्रदर्शन और चंद्रमा से लाए गए नमूने का विश्लेषण करना भी शामिल है। यह मिशन वर्ष 2040 में चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने का आधार त...
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 18 सितंबर को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में रातभर आराम के बाद आज वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 18 सितंबर को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में रातभर आराम के बाद आज वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार 18 सितंबर को मध्यप्रदेश आईं। इंदौर में मृगनयनी एम्पोरियम में हाथकरघा पर बनी रेशम, कॉटन की चंदेरी व महेश्वरी साडिय़ां देखीं। और यहां उपस्थित सभी कलाकारों और बुनकरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी से साड़ी चुनने कहा तो, कर्मचारी ने हल्की पिंक महेश्वरी साड़ी पसंद कर दी। मुर्मु ने एक और साड़ी खरीदी और यूपीआइ से 33 हजार रुपए का बिल पे किया। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के हस्तशिल्पी, बुनकरों से चर्चा की। भोपाल निवासी गोंड चित्रकार पद्मश्री दुर्गाबाई श्याम, और झाबुआ के कलाकार दंपती पद्मश्री रमेश व शांति परमार से प्रभावित हुईं। उनकी कला को सराहा। मुर्मू ने कहा, हमारी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। इस दौरान गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा श्याम ने उन्हें अपनी बनाई हुई पेंटिंग गिफ्ट की तो वहीं, झाबुआ की परमार दंपती ने अपनी प्रसिद्ध झाबु...
CBI के हाथ लगे CCTV फुटेज Kolkata Rape Case में
Politics, अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हादसा

CBI के हाथ लगे CCTV फुटेज Kolkata Rape Case में

आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की दरिंदगी के बाद हत्या  के विरोध में आंदोलन कर रहे डॉक्टरों  और सरकार के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं दूसरी ओर आरजी कर अस्पताल से जब्त किए CCTV फुटेज से CBI को घटनावाली रात यानी 8 अगस्त को आरोपी संजय रॉय  के अलावा और कई लोगों के होने के संकेत मिले हैं। इस बीच आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और उसकी हत्या के मामले को लेकर हड़ताल कर रहे डॉक्टर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  से एक और दौर की बातचीत करना चाहते हैं। इसी मांग को लेकर उन्होंने आंदोलन बुधवार को भी जारी रखा। डॉ अनिकेत महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे राज्य के मुख्य सचिव को ईमेल करेंगे और मुख्यमंत्री से एक और दौर की बातचीत की मांग करेंगे। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के तत्वावधान में मंगलवार रात डॉक्टरों ने एक आम सभा की।...