Wednesday, October 29

शिक्षा-ज्ञान

रायपुर में कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी धाम में पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
Politics, आंदोलन, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

रायपुर में कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी धाम में पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी धाम में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा की शुरुआत के पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शिवरीनारायण में भगवान श्रीराम एवं माता शबरी के मंदिर के दर्शन किए। उसके बाद सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली जा कर नमन करने के बाद बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में गुरु गद्दी का दर्शन कर प्रदेश में शांति की बहाली और सभी के सुख, शांति की कामना की। CG Congress: यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर अपनी एकता का संकेत दिया। यात्रा की अगुवाई कर रहे पीसीसी अध्यक्ष बैज ने कहा, यह यात्रा राज्य के बिगड़ती हुई क़ानून व्यवस्था के खिलाफ है। प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी को सुरक्षा दे पाने में नाकाम साबित हुई है। हमारे यात्रा का उद्देश्य जनता की तकली...
राज्य में अभी भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है, जिससे यह बदलाव विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
Life Style, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

राज्य में अभी भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है, जिससे यह बदलाव विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा कलण्डर के अनुसार एक अक्टूबर से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। नए समय के अनुसार, स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। हालांकि राज्य में अभी भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है, जिससे यह बदलाव विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। राज्य में सितंबर के अंत तक तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में दोपहर के समय स्कूल का संचालन विद्यार्थियों के लिए कठिन हो जाएगा। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग से गर्मी को देखते हुए 15 अक्टूबर तक विद्यालय का समय पूर्व की भांति सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही यथावत रखने का आग्रह किया है।...
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है।

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है। सरकार ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन कर विभिन्न श्रेणियों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरों के अनुसार सबसे निचली श्रेणी में न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपए प्रतिदिन हो गई है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। न्यूनतम मजदूरी दरों को कौशल स्तर- अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च कुशल के साथ-साथ भौगोलिक क्षेत्र- A, B और C के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इसका लाभ केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, वॉच एंड वार्ड, सफाई, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे श्रमिकों को मिलेगा।...
सरकार ने भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को उजागर करने वाली कुछ वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

सरकार ने भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को उजागर करने वाली कुछ वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है।

डेटा सुरक्षा की चिंताओं के बीच गुरुवार को गूगल सर्च पर कुछ वैबसाइटों पर साधारण क्लिक से नागरिकों का आधार और पैन कार्ड डेटा लीक किए जाने की सूचना के बाद केंद्र सरकार ने इन वैबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार जानकारी के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय आईटी मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) को पता चला था कि नवी मुंबई की दो कंपनियों की वैबसाइट से नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारियां उजागर की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद इन्हें ब्लॉक किया गया। किसी भी व्यक्ति या संस्था का डेटा लीक होने पर शिकायत दर्ज करने और मुआवजा मांगने के लिए आईटी अधिनियम की धारा...
ये 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल हो गई हैं।
Business, Politics, अपराध जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

ये 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल हो गई हैं।

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पैरासिटामोल (Paracetamol) , कैल्शियम (Calcium), विटामिन डी (Vitamin D), शुगर (Sugar) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) सहित कई ऐसी दवाइयों को लेकर ये खुलासा किया जो इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होती है। इन दवाइयों में कई ऐसी दवाएं शामिल हैं, जो आमतौर लोग इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये दवाएं क्वालिटी चेक में फेल (Quality Check Failed) हो गई हैं। बता दें कि ये दवाएं हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (HAL), हेटेरो ड्रग्स, कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और अल्केम लेबोरेट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं।...
आईएमडी ने अगले तीन घंटे राज्य के छह जिलों में भारी से भारी बारिश, अंधड़ और बिजली कड़कने का ताजा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने ऐसे हालात में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

आईएमडी ने अगले तीन घंटे राज्य के छह जिलों में भारी से भारी बारिश, अंधड़ और बिजली कड़कने का ताजा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने ऐसे हालात में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

मानसून विदाई से पहले अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। उत्तराखंड में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसी बीच अभी-अभी आईएमडी ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए आज सुबह सात बजे से 10 बजे तक अगले तीन घंटे चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन तीन घंटों के दौरान गरज के साथ बिजली कड़कने और आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने उत्तराखंड में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि 30 सितंबर के बाद बारिश थमते ही मानसून लौट जाएगा। उसके बाद राज्य में मौसम स...
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ के कुछ दिनों बाद जेड सुरक्षा कवर प्रदान किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उनके काफिले में एक पायलट सहित सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। बता दें कि प्रोटोकॉल के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गृह मंत्रालय के निर्देश पर Z श्रेणी की सुरक्षा की हकदार है। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 22 कर्मी तैनात रहेंगे। इस सुरक्षा में पीएसओ, एस्कॉर्ट और सशस्त्र गार्ड भी शामिल हैं। पुलिस सूत्र के अनुसार खतरे के आकलन के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनकी सुरक्षा की आगे समीक्षा की जा सकती है।...
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार पीछे एक ट्रक में जा घुसी।
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार पीछे एक ट्रक में जा घुसी।

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही कार पीछे एक ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे। यह दुर्घटना तेज गति और भारी वाहनों से टकराने के खतरों को उजागर करती है। सड़क सुरक्षा और गति सीमा का पालन करना ऐसे हादसों से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। हादसे के बाद कार की हालत देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। इस वजह से टक्कर की गंभीरता भी काफी बढ़ गई। कार ट्रक में घुस गई, जिसके परिणामस्वरूप कार के परखच्चे उड़ गए। यह इंगित करता है कि टक्कर बेहद शक्तिशाली थी, जिससे वाहन की संरचना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर फंसे शवों को निकालने के लिए दमकल कर्मियों को कटर जैसे विशेष उपकरणों क...
पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2024 में देश भर में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी। इस स्पर्धा में बस्तर के दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे हैं। इनमें डुडमारास गांव को एडवेंचर टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। वहीं चित्रकोट को कम्युनिटी बेस्ड ग्राम के लिए यह गौरव हासिल हुआ है। स्पर्धा के विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। World Tourism Day 2024 यह सम्मान हासिल करने के लिए दोनों ही पर्यटन ग्राम के चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग ने नई दिल्ली आमंत्रित किया है। इन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान की जाएगी।...
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने वज्रपात और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने वज्रपात और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद से तापमान बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। यूपी के मुरादाबाद मंडल के साथ अधिकतर जिलों में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। लेकिन अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि मानसून का दौर एक बार फिर शुरू होगा। बारिश थमने के बाद शुरू हुई उमस भरी गर्मी से राहत देने के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और विकसित हो रहे नए वेदर सिस्टम के असर से मंगलवार को पूर्वी यूपी से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंच जाएगी। कु...