Monday, September 22

पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2024 में देश भर में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी। इस स्पर्धा में बस्तर के दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे हैं। इनमें डुडमारास गांव को एडवेंचर टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। वहीं चित्रकोट को कम्युनिटी बेस्ड ग्राम के लिए यह गौरव हासिल हुआ है। स्पर्धा के विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। World Tourism Day 2024 यह सम्मान हासिल करने के लिए दोनों ही पर्यटन ग्राम के चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग ने नई दिल्ली आमंत्रित किया है। इन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान की जाएगी।