मध्यप्रदेश का 66वां स्थापना आज:सिंगर मोहित चौहान संगीतमय प्रस्तुति रहेगी; कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से लाइव होगा
मध्यप्रदेश के 66वां स्थापना दिवस के अवसर पर सिंगर मोहित चौहान संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सोमवार शाम 6.30 बजे से इसका लाइव प्रसारण सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्कएमपी और कल्चर डिपार्टमेंट के फेसबुक, टि्वटर सहित DD MP चैनल पर किया जाएगा। इस बार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर इसे मनाया जाएगा।
प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तर पर "मध्यप्रदेश उत्सव" का भव्य आयोजन लाल परेड ग्राउंड पर शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर दिल्ली की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में लगभग 275 साथी कलाकारों की समवेत नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति होगी। करीब 45 से 50 मिनट की अवधि की नृत्य-नाटक को ध्वनि प्रकाश माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा।
इस तरह शामिल हो सकेंगे
कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउंड पर अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन और निर्गम 'सत्कार...










