Sunday, October 19

आर्थिक जगत

351 अंको की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
Uncategorized, आर्थिक जगत

351 अंको की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

मुंबई | मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 195 अंकों की तेजी के साथ 38,604.25 पर खुला. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55 अंकों की तेजी के साथ 11,306 पर खुला.सुबह 10.50 बजे तक सेंसेक्स 351 अंकों की उछाल के साथ 38760 पर पहुंच गया. बैंक, मेटल, एनर्जी स्टॉक में खरीदारी देखी जा रही है. 573 शेयरों में तेजी और 169 शेयरों में गिरावट देखी गई. बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में जेएसडब्लू स्टील, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, हीरो मोटो कॉर्प, आईओसी प्रमुख रहे, जबकि गिरने वाले प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी, भारती इन्फ्राटेल, पावर ग्रिड, यस बैंक और एमऐंडएम शामिल रहे...
500 अंको की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
Uncategorized, आर्थिक जगत

500 अंको की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

नईदिल्ली | कोरोनावायरस के मामले भारत में मिलने के बावजूद भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। दुनिया के दूसरे बाजारों में तेजी के कारण मंगलवार को सेंसेक्स 541.57 अंक ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तेजी के साथ 38,685.59 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 171.10 अंकों की तेजी के साथ 11,303.85 अंकों पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह की रिकॉर्ड गिरावट के बाद डाउ जोंस में जोरदार तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 1293.96 अंकों की तेजी के साथ 26,703.32 अंकों पर पहुंच गया। ...
भारत ने आर्मेनिया के साथ की 290 करोड़ रूपए की डील
Uncategorized, आर्थिक जगत, देश विदेश

भारत ने आर्मेनिया के साथ की 290 करोड़ रूपए की डील

नईदिल्ली | भारतीय रक्षा अनुसंधान ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की हैं | भारत ने रूस और पौलैंड को पछाड़ते हुए आर्मेनिया के साथ 4 करोड़ डॉलर (करीब 290 करोड़ रुपये) के हथियार आर्मेनिया को बेचने पर सहमति बन गयी हैं | इस सौदे में 'स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार' सिस्टम शामिल है. इन हथियारों का निर्माण 'मेक इन इंडिया' के तहत किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए आर्मेनिया को रूस और पौलेंड ने भी ऑफर किया था. दोनों देशों ने ट्रॉयल का भी आयोजन किया, लेकिन आर्मेनिया ने भारत द्वारा बनाए गए सिस्टम पर भरोसा जाताया और डील फाइनल हुई....
440 अंको की तेजी के साथ खुला बाजार
Uncategorized, आर्थिक जगत

440 अंको की तेजी के साथ खुला बाजार

मुंबई | शेयर बाजार में सोमवार को रौनक नजर आई। सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 469 अंकों की बढ़त के साथ 38,776 पर रहा। वहीं निफ्टी में 136 अंकों की तेजी रही और यह 11,337 पर रहा। इससे पहले शुक्रवार को बाजार में हाहाकार की स्थिति रही थी। शुक्रवार को इकोनॉमी को कोरोना से भारी नुकसान होने की आशंका से एशिया, यूरोप और अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजारों में कोहराम बच गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हुआ था।...
घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आयी कमी
Uncategorized, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आयी कमी

नईदिल्ली | हाल ही में घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में आज कटौती की गयी हैं | प्राप्त जानकारी केअनुसार नई दरें आज यानी 1 मार्च से ही लागू हो गईं हैं। गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 53 रुपए घट गई है और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर कुल 84.50 रुपए घटाए गए हैं। पिछले महीने 12 फरवरी में ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 150 रुपए की बढ़ोतरी से उपभोक्‍ता परेशानी में आ गए थे। देश के सभी महानगरों में गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 144.50 रुपये से 149 रुपये तक बढ़ी थीं। आज मार्च की शुरुआत में ही गैस सिलेंडर के दाम घटने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।...
प्रदेश में संभावित कमी के चलते कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट सकता हैं बजट
Uncategorized, आर्थिक जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार

प्रदेश में संभावित कमी के चलते कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट सकता हैं बजट

भोपाल | मार्च में प्रस्तुत होने वाले कमलनाथ सरकार के दूसरे बजट के साथ मौजूदा बजट 2019-20 की स्थिति भी साफ होगी। केंद्रीय कर और सहायता राशि में कटौती के साथ राज्य कर संग्रहण में संभावित कमी के चलते कुल बजट 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट सकता है। वित्त विभाग ने बजट पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाणिज्यिक कर विभाग प्रतिदिन राजस्व आय की समीक्षा कर रहा है। राज्य के करों से बजट में 65 हजार 273 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया था, जो संभावना है कि अब घटाकर करीब 56 हजार करोड़ रुपये किया जाएगा। सरकार राजस्व आय में कमी के चलते विभागों के बजट में 20 फीसदी से ज्यादा कटौती कर चुकी है। अभी इसके और घटने के आसार हैं।...
डाउ जोन्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स भी 1121 अंक नीचे आया
Uncategorized, आर्थिक जगत, देश विदेश, राजधानी समाचार

डाउ जोन्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स भी 1121 अंक नीचे आया

वाशिंगटन | कोरोनावायरस के संक्रमण बढ़ने की आशंका से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में चिंता देखने को मिल रही है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,121.98 अंक नीचे गिरकर 38,624.64 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 297.55 अंक नीचे पहुंच गया। निफ्टी 11,333.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स में 1,190.95 अंकों की गिरावट देखने को मिली। यह डाउ जोन्स के इतिहास की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस हफ्ते डाउ जोन्स में 3,225.77 अंक करीब 11.1% की गिरावट आ चुकी है। यूएस-चीन ट्रेड वॉर में नरमी आने के कारण निवेशकों को उम्मीद थी कि वैश्विक अर्थव्यवस्था जल...
1,000 से अधिक अंको की गिरावट के साथ खुला बाजार, दिखा कोरोना का असर
Uncategorized, आर्थिक जगत, राज्य समाचार

1,000 से अधिक अंको की गिरावट के साथ खुला बाजार, दिखा कोरोना का असर

मुंबई | चीन में फैले कोरोनावायरस का प्रभाव आज देश के बाजार पर भी देखने को मिला कोरोनावायरस के कारण आज बाजार 1000 से अधिक अंको की गिरावट के साथ खुला| बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,033.88 अंक नीचे गिरकर 38,711.78 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 290.95 अंक नीचे पहुंच गया। निफ्टी 11,342.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।...
311 अंको की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
Uncategorized, आर्थिक जगत

311 अंको की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

मुंबई | आज सेंसेक्स 311 अंको की गिरावट के साथ खुला इसी के साथ सेंसेक्स 39,969 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 91 अंकों की गिरावट के साथ 11,710 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान हैवीवेट शेयरों जैसे रिलायंस, एचडीएफसी ट्विन्स, आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट दर्ज की गई। इन शेयरों में गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों का बाजार से पैसा निकालना रहा।...
भारत अमेरिका के बीच 21 हजार करोड़ रुपये की सैन्य उपकरण खरीदने की डील हुयी
Uncategorized, आर्थिक जगत, राजधानी समाचार

भारत अमेरिका के बीच 21 हजार करोड़ रुपये की सैन्य उपकरण खरीदने की डील हुयी

नईदिल्ली | भारत और अमेरिका के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण खरीदने की डील हो गयी हैं | हैदराबाद हाउस में हुई इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान जारी किया। दोनों देशों के बीच 3 अरब डॉलर का रक्षा सौदा हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच क्या वार्ता हुई है और किस तरह दोनों देशों के संबंध अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके डेलीगेशन का भारत में एक बार फिर हार्दिक स्वागत है। मुझे विशेष खुशी है की इस यात्रा पर वो अपने परिवार के साथ आए हैं। पिछले आठ महीनों में राष्ट्रपति ट्रम्प और मेरे बीच ये पांचवी मुलाकात है।...