
मुंबई | चीन में फैले कोरोनावायरस का प्रभाव आज देश के बाजार पर भी देखने को मिला कोरोनावायरस के कारण आज बाजार 1000 से अधिक अंको की गिरावट के साथ खुला| बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1,000 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,033.88 अंक नीचे गिरकर 38,711.78 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 290.95 अंक नीचे पहुंच गया। निफ्टी 11,342.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।