Sunday, October 19

440 अंको की तेजी के साथ खुला बाजार

मुंबई | शेयर बाजार में सोमवार को रौनक नजर आई। सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 469 अंकों की बढ़त के साथ 38,776 पर रहा। वहीं निफ्टी में 136 अंकों की तेजी रही और यह 11,337 पर रहा। इससे पहले शुक्रवार को बाजार में हाहाकार की स्थिति रही थी। शुक्रवार को इकोनॉमी को कोरोना से भारी नुकसान होने की आशंका से एशिया, यूरोप और अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजारों में कोहराम बच गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट का शिकार हुआ था।