भारत का नया संदेश, आतंक के खिलाफ नारी शक्ति की अगुवाई
भारतीय सेना के पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के सिंदूर की दुनिया को जानकारी देने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे किया गया। इससे दुनिया में कड़ा और बड़ा संदेश गया है। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी के लिए सेना ने रणनीति के तहत दो जांबाज महिला अधिकारियों को चुना। इससे भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि यह नया भारत है, जहां बेटियां अब सिर्फ सीमा की सुरक्षा में नहीं, बल्कि रणनीति, नेतृत्व और संप्रभुता के लिए काम करती है।
सोफिया और ने भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना किस तरह पाकिस्तान के पाले जा रहे आतंकवाद को खत्म कर रही है। गौरतलब है कि हमले में आंतकियों ने पुरूषों की हत्या कर उनकी पत्नियों को छोड़ दिया था। इसे भारत ने विवाहित महिलाओं के सिंदूर की अस...










