Saturday, October 25

हादसा

नींद का झोका आने से पलटा ट्रैक्टर 2 घायल
Uncategorized, राज्य समाचार, हादसा

नींद का झोका आने से पलटा ट्रैक्टर 2 घायल

भिंड| जिला भिंड के रोन थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर चलते समय अचानक नींद का झोका आगया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया| इस घटना 2 लोग घायल हो गए हैं | घायलों को उपचार के शासकीय अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया हैं| घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी हैं |
नाले में मिला बच्ची का शव परिजनों का हंगामा
Uncategorized, अपराध जगत, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

नाले में मिला बच्ची का शव परिजनों का हंगामा

भोपाल | भोपाल के मंडवा बस्ती के पास नाले में एक आठ साल की बच्ची का शव मिला हैं| बच्ची कल रात 8 बजे से लापता थी | आस-पास तलाशने पर भी जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन थाने में रिपोर्ट लिखवाने चले गए | लेकिन वह पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मन कर दिया|और कहा कि वह पास में ही कहीं खेल रही होगी। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने यह भी कहा कि वह किसी के साथ भाग गई होगी। इसके बाद वे वापस लौट आए और फिर रातभर आस-पास के इलाकों में उसे तलाशते रहे। जब  इलाके के पार्षद को इस बात की घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को फोन कर बच्ची की तलाश तुरंत शुरू करने के लिए कहा। देर रात 11:30 बजे करीब थाने से तीन कांस्टेबल बच्ची के घर पहुंचे और वहीं कुर्सी लगाकर बैठ गए। रहवासियों का कहना है कि दो कांस्टेबल शराब के नशे में थे और बच्ची के बारे में अभद्र भाषा बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों से च...
खंती में गिरी कार 6 लोग घायल
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, हादसा

खंती में गिरी कार 6 लोग घायल

भिंड| गोहद थाना अंतर्गत एक कार खंती में जा गिरी कार में 6 लोग सवार थे| घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से निकला और उन्हें शासकीय अस्पताल म्याना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं | घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अदिकारी ने बताया की कार चालक ने मोड़ पर कर से अपना नियंत्रण खो दिया था | जिससे कार खंती में जा गिरी | जिसमे 6 लोग घायल हो गए हैं| घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं |...
कपडा गोदाम में लगी आग महिला समेत दो बच्चो की मौत
Uncategorized, राज्य समाचार, हादसा

कपडा गोदाम में लगी आग महिला समेत दो बच्चो की मौत

फरीदाबाद| शहर के डबुआ कालोनी में एक कपडा गोदाम में आज अचानक से आग लग गयी| आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं| बताया जा रहा हैं की जिस गोदाम में आग लगी हैं | उसकी ऊपरी मंजिल पर स्कूल संचालित होता था|स्कूल के संचालक का परिवार उसी में रहता था। जिस वक्त कपड़ा गोदाम में आग लगी, स्कूल संचालक ने दुकान का ताला खोलकर नीचे खड़ी अपनी कार बाहर निकाली। इसके बाद उसने ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई और धुआं दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा। स्कूल संचालक की पत्नी नीता और उसके दो बच्चे यशिका और लक्की थे। धुआं बढ़ने की वजह से वह नीचे नहीं उतर सके। न ही स्कूल संचालक नीचे से उन्हें बचाने ऊपर जा सका। फायर ब्रिगेड की टीम जब घटना स्थल पर पहुंची तब जाकर उन लोगो को बाहर निकला जा सका| लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी | अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने तीनो को मृत घोषित कर दिया...
ट्रक पर ट्रैक्टर की टक्कर में 3 लोग घायल
Uncategorized, भोपाल संभाग, हादसा

ट्रक पर ट्रैक्टर की टक्कर में 3 लोग घायल

मुरैना| सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक ट्रक और ट्रैक्टर की आपस में में टक्कर हो गयी | इस टक्कर में 3 लोग घायल हो गए हैं| टक्कर इतनी तेज थी के ट्रैक्टर 2 हिस्सों में बट गया | घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं| मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया की ट्रैक्टर चालक रोड क्रॉस कर रहा था | की तभी ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर दी जिसमे ट्रैक्टर पर सवार 3 लोग घायल हो गए हैं | जिनमे 2 व्यक्ति और एक बच्चा शामिल हैं| घायलों को इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं| पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही हैं |...
सौ घंटे बाद भी नहीं चला विमान का पता
Uncategorized, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हादसा

सौ घंटे बाद भी नहीं चला विमान का पता

नईदिल्ली| सोमवार 3 जून को असम से उड़ान भरने वाले एएन-32 विमान का 100 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा हैं| इस विमान की खोज में हेलीकॉप्टर्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, यूएवी और अन्य सेंसर्स का इस्तेमाल किया गया. सभी संभावनाओं को देखते हुए सर्च एरिया भी बढ़ाया गया है. सर्च ऑपरेशन में सेना, पुलिस, राज्य सरकार, पैरामिलिटरी फोर्स और स्थानीय लोग भी साथ दे रहे हैं. आर्मी की सर्च पार्टी इलाके में पिछले दो दिनों से खोजबीन कर रही है. सोमवार दोपहर इस विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था. सीएम पेमा खांडू ने कहा कि तुम्बिन गांव के तीन लोगों ने कहा कि उस दिन उन्हें मोटा काला धुआं दिखाई दिया था, जो मोलो गांव से करीब 7-8 किलोमीटर दूर पहाड़ से निकल रहा था. फिलहाल गांववालों के बयानों को सत्यापित किया जा रहा है. अब देखना होगा कि क्या छठे दिन विमान की खोज खत्म होती है या ढूंढने में और वक्त ...
सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को आया हार्ट अटैक अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Uncategorized, भोपाल संभाग, हादसा, हैल्थ

सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को आया हार्ट अटैक अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इंदौर. | कल दोपहर को सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को हार्ट अटैक आ गया | सही समय पर इलाज न मिलने के कारण जेल डिप्टी सुप्रीटेंडेंट की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गयी| जिस समय जेल डिप्टी सुप्रीटेंडेंट को हार्ट अटैक आया उस समय वह अपनी डयूटी पर तैनात थे| प्राप्त जानकारी अनुसारउप जेलर मानिकचंद भामोर (54) शुक्रवार को अन्य कार्यदिवस की तरह कार्यालय पहुंचे और अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन पर बेहोशी छाने लगी। इसकी जानकारी साथी कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने जेल में ही प्रारंभिक उपचार करने का प्रयास किया लेकिन जेल में उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जिस जिस कारण से उनकी मौत हो गयी |...
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो
Uncategorized, राज्य समाचार, हादसा

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो

सीधी| मंझोली थाना अंतर्गत हाईवे रोड पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया हैं| ऑटो पलटने से उसमे सवार 5 लोग घायल हो गए हैं|ऑटो पलटने की सुचना लोगो ने पुलिस को दी सुचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया| घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताता की हाईवे रोड पर तिराहा होने से ऑटो ड्राइवर ऑटो पर कंट्रोल नहीं कर पाया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया|घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा शासकीय अस्पताल मंझोली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं |...
होटल के तीसरे माले पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
Uncategorized, राज्य समाचार, हादसा

होटल के तीसरे माले पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

बाराणसी|चेतगंज थाना क्षेत्र नई सड़क स्थित एक होटल के तीसरे माले पर आग लग गयी हैं| घटना की जानकारी लगने पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी हैं| फायर व्रिगेड की टीम आग बुझाने के कार्य में लग गयी हैं| बताया जा रहा हैं की आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता हैं| आग लगने के कारण आस-पास के इलाके में जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं जिससे आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी हैं| पुलिस मौके से भीड़ को हटाने में लगी हुयी हैं| जिससे आग बुझाने में परेशानी न आये | पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी हैं |...
दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों की मौत
देश विदेश, राजधानी समाचार, हादसा

दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों की मौत

नईदिल्ली | दुबई में हुए एक भीषण बस हादसे में 17 लोगो की मौत हो गयी हैं | जिनमे 12 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं |दुबई में भारतीय दूतावास ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, अब तक यह पुष्टि की गई है कि दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों का निधन हो गया है। बस हादसे में मारे गए भारतीयों में विक्रम ठाकुर, विमल कुमार, किरण,रेशमा पठान,फिरोज पठान, उमर, नबील, वासुदेव विशनदास, राजन गोपालन, जमालुदीन,पप्रबुला कुमार,रौशनी मूलचंदानी शामिल हैं | वही इस मामले में पुलिस अधिकारियो का कहना हैं कि हादसा इतना इतना भयानक था की अभी मृतकों की संख्या और भी बाड़ सकती हैं|दुबई पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान बस में अलग-अलग देशों के 31 यात्री सवार थे, जो ईद मनाकर ओमान से लौट रहे थे। घटना क...