
नईदिल्ली | दुबई में हुए एक भीषण बस हादसे में 17 लोगो की मौत हो गयी हैं | जिनमे 12 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं |दुबई में भारतीय दूतावास ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, अब तक यह पुष्टि की गई है कि दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों का निधन हो गया है।
बस हादसे में मारे गए भारतीयों में विक्रम ठाकुर, विमल कुमार, किरण,रेशमा पठान,फिरोज पठान, उमर, नबील, वासुदेव विशनदास, राजन गोपालन, जमालुदीन,पप्रबुला कुमार,रौशनी मूलचंदानी शामिल हैं | वही इस मामले में पुलिस अधिकारियो का कहना हैं कि हादसा इतना इतना भयानक था की अभी मृतकों की संख्या और भी बाड़ सकती हैं|दुबई पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान बस में अलग-अलग देशों के 31 यात्री सवार थे, जो ईद मनाकर ओमान से लौट रहे थे। घटना के बाद से भारतीय विदेश मंत्रायलय दुबई में अधिकारियों से संपर्क में है। जल्द ही मृतकों के शवों को भारत लाया जाएगा।
