बाराणसी|चेतगंज थाना क्षेत्र नई सड़क स्थित एक होटल के तीसरे माले पर आग लग गयी हैं| घटना की जानकारी लगने पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी हैं| फायर व्रिगेड की टीम आग बुझाने के कार्य में लग गयी हैं| बताया जा रहा हैं की आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता हैं| आग लगने के कारण आस-पास के इलाके में जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं जिससे आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |

घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी हैं| पुलिस मौके से भीड़ को हटाने में लगी हुयी हैं| जिससे आग बुझाने में परेशानी न आये | पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी हैं |
