Sunday, October 19

खेल जगत

“अच्छे दिन” सभी के योग से आएंगे–: रामदेव
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

“अच्छे दिन” सभी के योग से आएंगे–: रामदेव

नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव ने योग को अपने जीवन का आधार बताते हुए "अच्छे दिनों" के लिए सभी को योग करने की शनिवार को सलाह देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से "नमामि गंगे" की तर्ज पर योग के विकास के लिए अलग से बजट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि सभी धर्मो की जागीर है और हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए।   योग को अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे वैज्ञानिक द्यष्टि से अधिक प्रामाणिक बनाने के लिए इस पर शोध कार्य किए जाने की जरूरत है और सरकार को इसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था करनी चाहिए। बाबा रामदेव यहां "योग विश्वकोश" पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।   इस मौके पर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से योग का विरोध नहीं करने की अपील करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी रविवार को योग ...
पुतिन का सवाल, क्या मोदी खुद योग करते हैं?
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

पुतिन का सवाल, क्या मोदी खुद योग करते हैं?

सेंट पीटर्सबर्ग रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को जब बताया गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के लिए अलग से मंत्रालय शुरू किया है तो उनका पहला सवाल था, क्या मोदी स्वयं योग करते हैं? योग के लिए अलग से मंत्रालय पर संदेह जताते हुए पुतिन ने कहा कि आखिर हर कोई यह क्यों करेगा?  उन्होंने हैरानी जताई कि क्या जो व्यक्ति दुनियाभर में योग का प्रसार करना चाहता है, वह स्वयं योग करता है? भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध तथा होमियोपैथी चिकित्सा से जुड़े मामलों के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन नवंबर, 2014 में किया, जिसे आयुष मंत्रालय कहा जाता है। पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच की बैठक के दूसरे दिन इस महत्वपूर्ण घटना की कवरेज के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से पहुंचे समाचार एजेंसियों के पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में मोदी के बा...
बड़े मोदी ने छोटे मोदी के साथ मिलकर 2 चिड़ियों का शिकार कियाः दिग्विजय
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बड़े मोदी ने छोटे मोदी के साथ मिलकर 2 चिड़ियों का शिकार कियाः दिग्विजय

नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी को मदद करने के मामले में बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने ललित मोदी मामले में पीएम नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ ही राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को भी निशाने पर लिया है। दिग्विजय ने बुधवार सुबह इस मामले में कई ट्वीट किए। दिग्विजय ने कहा, 'वसुंधरा राजे क्यों खामोश हैं? उन्हें अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। वसुंधरा जी, आपकी खामोशी से गलत संदेश जा रहा है, कृपया सामने आकर इसे स्पष्ट करिए, लेकिन नरेंद्र मोदी की खामोशी सब कुछ कह जाती है! बड़े मोदी ने छोटे मोदी के साथ मिलकर दो चिड़ियों का शिकार किया है। ' इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'सुषमा स्वराज-वसुंधरा राजे-ललित मोदी के विवाद से बीजेपी में सबसे बड़ा फायदा किसे हुआ...
बरेठ रोड भावसार पुलिया के समीप एक महीने में दूसरी बार पाइप लाइन लीकेज
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

बरेठ रोड भावसार पुलिया के समीप एक महीने में दूसरी बार पाइप लाइन लीकेज

गंजबासौदा बरेठ रोड भावसार पुलिया के समीप एक महीने में दूसरी बार पाइप लाइन लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लीकेज के बाद नपा द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया। नागरिकों का कहना है कि पाइप लाइन काफी पुरानी है। मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। इससे वाहनों के दबाव के कारण बार-बार लीकेज हो रहा है। सतीश साहू ने बताया कि गर्मी में पाइप लाइन लीकेज होने के से गलियों तक पानी नही पहुंच पाता। इससे वार्ड में जलसंकट की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसी प्रकार अंबेडकर चौक का वाल्व लीकेज होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा था। नपा के जलप्रभारी एलएन नामदेव ने बताया कि दोनों स्थानों पर कर्मचारी भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया हैं। टोटी से बहकर बर्बाद हो रहा पानी। वार्ड 12 में एक साल से बंद है हैंडपंप गंजबासौदा। वार्ड क्रमांक 12 में मनोहर लाल चौरसिया ...
2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी निसान की यह किफायती कार!
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी निसान की यह किफायती कार!

नई दिल्ली रेनॉ की बजट कार क्विड के लॉन्च से समय रेनॉ और रेनॉ-निसान के साझा उपक्रम के सीईओ कार्लोस गोस्न ने बताया था कि डटसन रेडी-गो को 2016 में लॉन्च किया जाएगा। हमारे सूत्रों का कहना है कि निसान की यह किफायती हैचबैक 2016 में नई दिल्ली में होने वाले ऑटो एक्सपो में पहली बार नजर आ सकती है डटसन रेडी-गो के बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रि-प्रोडक्शन मॉडल है और इस पर काम जारी है। सरकार की विभिन्न एजेंसियों से अनुमति मिल जाने के बाद डटसन रेडी-गो कम कीमत की हैचबैक को 2016 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।पिछले साल 2014 के ऑटो एक्सपो में डटसन रेडी-गो का कॉनसेप्ट वर्शन दिखाया गया था। डटसन रेडी भी रेनॉ क्विड की तरह रेनॉ-निसान का साझा उपक्रम है। हालांकि क्विड और डटसन गो को एक ही प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है, लेकिन भी दोनों कारें एक दूसरे से काफी अलग नजर आएंगी।निसान-रेनॉ के साथ मलिकर न...
स्टार परिवार अवॉर्ड्स में छाए रहे करण और दिव्यांका
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

स्टार परिवार अवॉर्ड्स में छाए रहे करण और दिव्यांका

एंटरटेनमेंट की दुनिया में 15 साल पूरा करने वाले चैनल स्टार प्लस के एनुअल स्टार परिवार अवॉर्ड्स में इस साल 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता यानी ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और शो में उनके पार्टनर करण पटेल का जलवा रहा। मुंबई के नैशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के एसवीपी ऑडिटोरियम में हुए अवॉर्ड समारोह में दिव्यांका और करण ने तीन अवॉर्ड्स बेस्ट डिजिटल सदस्य, बेस्ट जोड़ी और बेस्ट इंटरनैशनल जोड़ी का खिताब अपने नाम किया। वहीं इसी शो में इशिता की क्यूट सी बेटी रूही का किरदार निभाने वालीं रुहानिका धवन को सबसे छोटा सदस्य का अवॉर्ड मिला। पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ओपनिंग डांस परफॉर्मेंसेस में हिस्सा लेकर भी दिव्यांका ने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। गोपी बेस्ट पत्नी, कोकिला बेस्ट सास यहां फेवरिट पत्नी का अवॉर्ड 'साथ निभाना साथिया' की गोपी यानी देवोलीना भट्टचार्जी ने जीता, तो फेवरिट पति का अवॉर्ड ...
MP के गृहमंत्री ने महिला से कहा था, धोती उतारना सिखा सकता हूं!
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

MP के गृहमंत्री ने महिला से कहा था, धोती उतारना सिखा सकता हूं!

भोपाल महिलाओं के मामले में विवादित बयान देने के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने एक बार फिर मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे शायद उनकी ही पार्टी पसंद नहीं करेगी। अपने जवानी के दिनों के रूस दौरे को याद करते हुए 85 साल के गौर ने अकेले में महिला को धोती उतारना सिखाने की बात कही।  बीजेपी कार्यालय में योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में अपने रूस के दौरे को याद करते हुए गौर ने कहा, 'एक बार मैं रूस गया था। जिस कार्यक्रम में मुझे शामिल होना था, वहां बड़े-बड़े नेताओं की पत्नियां भी थीं। एक नेता की पत्नी ने आकर मुझे चूम लिया। मैंने कहा कि यह तस्वीर अगर मेरे यहां छप गई तो मेरी कुर्सी चली जाएगी।' गौर यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक और किस्सा सुनाया जो मजाक की हदों के पार निकल गया। गौर ने बताया, 'एक और महिला मेरे पास आकर मेरी धोती के बारे में पूछने लग...
और इस तरह वह कहलाने लगीं ‘हैंडपंप वाली बाई’
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

और इस तरह वह कहलाने लगीं ‘हैंडपंप वाली बाई’

भोपाल ठेठ गंवई नजर आने वाली महिलाओं को पेचकस और पाने (लोहे के बोल्ट खोलने का उपकरण) से हैंडपंप को सुधारते देखकर कुछ अजीब लगता है, क्योंकि बुंदेलखंड में इस तरह के नजारे आम नहीं हैं। घरेलू महिलाओं के इस बदले अंदाज ने उन्हें नई पहचान दिला दी है और वह अब 'हैंडपंप वाली बाई' के नाम से पुकारी जाने लगी हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में फैले बुंदेलखंड की पहचान कम वर्षा और सूखाग्रस्त इलाके की है। यहां खुशहाल जिंदगी में सबसे बड़ी बाधा पानी की कमी रही है। सरकारी स्तर पर इस इलाके को पानीदार बनाने की कई योजनाएं बनीं, सरकारों ने दावे भी खूब किए और साढे़ सात हजार करोड़ का विशेष पैकेज भी आया, मगर हालात जस के तस ही रहे। यहां के लोगों को भले ही इस पैकेज से कुछ न मिला हो, मगर कई लोगों के वारे-न्यारे जरूर हो गए हैं। यही कारण है कि कई लोग सरकारों की तरफ ताकने के बजाय अपने स्तर पर पानी बचाने ...
IPL 2015: चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

IPL 2015: चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के खिताबी मुकाबले में रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नै ने धीमी शुरुआत की और उसका पहला विकेट माइकल हसी के रूप में 22 के स्कोर पर गिरा। हसी ने सिर्फ 4 रन बनाए और मैकलेनगन का शिकार बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने 57 रन बनाए। स्मिथ हरभजन सिंह का शिकार बने। उनके जाने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। सुरेश रैना ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन वह भी 28 रन बनाकर भज्जी का दूसरा शिकार बनेब्रावो भी 9 के स्कोर पर चलते बने। वह फाइनल मैच में मैकलेनगन का दूसरा विकेट थे। कप्तान धोनी से चेन्नै के दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें 18 के स्कोर पर लसिथ मलिंगा ने बोल्ड किया...
राजधानी -दिन में गर्मी 45 डिग्री, रात में आंधी 50 किमी/घंटा, 15 हजार घर अंधेरे में
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

राजधानी -दिन में गर्मी 45 डिग्री, रात में आंधी 50 किमी/घंटा, 15 हजार घर अंधेरे में

भोपाल. राजधानी में मंगलवार को दिनभर की तेज तपिश के बाद शाम को अचानक मौसम बदला। शाम 6 बजे आसमान में बादल छाए और रात 8.30 बजे तेज हवा शुरू हो गई। तेज हवाओं से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा में शहर के कई हिस्सों में पेड़ और होर्डिंग गिर गए। शहर के बड़े इलाके में बिजली गुल होने से अंधेरा हो गया। बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में पूरे शहर से शिकायतें पहुंची। घंटे भर में 400 से ज्यादा शिकायतें आईं। बिजली कंपनी की काॅल सेंटर और जोन ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर भर में 15 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल रही। देर रात तक कई हिस्सों में बिजली नहीं रही। रात 9 बजे बोर्ड ऑफिस पर तेज हवा के बीच बिजली गुल हुई और सिग्नल बंद हो गए।...