Wednesday, September 24

IPL 2015: चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

कोलकाता
rohit-sharma
इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के खिताबी मुकाबले में रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नै ने धीमी शुरुआत की और उसका पहला विकेट माइकल हसी के रूप में 22 के स्कोर पर गिरा। हसी ने सिर्फ 4 रन बनाए और मैकलेनगन का शिकार बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने 57 रन बनाए। स्मिथ हरभजन सिंह का शिकार बने। उनके जाने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। सुरेश रैना ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन वह भी 28 रन बनाकर भज्जी का दूसरा शिकार बनेब्रावो भी 9 के स्कोर पर चलते बने। वह फाइनल मैच में मैकलेनगन का दूसरा विकेट थे। कप्तान धोनी से चेन्नै के दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्हें 18 के स्कोर पर लसिथ मलिंगा ने बोल्ड किया। डु प्लेसिस को विनय कुमार ने 1 ही रन बनाने दिया। इसके बाद पवन नेगी को मलिंगा ने 3 के स्कोर पर आउट कर दिया।

अश्विन के रूप में चेन्नै का आठवां विकेट गिरा। उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए और मैकलेनगन का तीसरा शिकार बने। रविंद्र जडेजा 11 और मोहित शर्मा 21 के स्कोर पर नॉट आउट रहे। चेन्नै निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन ही बना सके और मुंबई ने 41 रनों से जीत हासिल की। मुंबई की ओर से मैकलेनगन ने 3, मलिंगा और हरभजन ने 2-2 और विनय कुमार ने 1 विकेट लिया।