Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
गंजबासौदा-शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
गंजबासौदा
बुधवारदोपहर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को खेल, शिक्षा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शील्ड और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर व्याख्याता ,वरिष्ठ अध्यापक,अध्यापक और अतिथि शिक्षकों को अपने- अपने विषयों में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। हिन्दी विषय में व्याख्याता बीएस यादव, अध्यापक फिरोज खां ,कविता द्विवेदी को सम्मानित किया गया। अंग्रेजी विषय में सुरेखा पालीवॉल ,प्रीति सक्सेना को पुरस्कृत किया। इसी क्रम में एमसी शर्मा (भौतिक शास्त्र),एसएस रघुवंशी (गणित),संजीदा बानो(भूगोल),पीएम वंशकार (जीवविज्ञान),समीक्षा जैन(वाणिज्य), बृजेश शर्मा (संस्कृत), प्रहलाद भावसार(स्काउट),अभिषेक पारगीर(इतिहास),एसएस रघुवंशी (कृषि) भारती पंथी(सा.विज...