Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर                
                MP में 15 अप्रैल से तबादले
                    भोपाल. प्रदेश में बीते दो सालों से तबादलों पर लगी रोक हटने जा रही है। इस साल की प्रस्तावित तबादला नीति में 15 अप्रैल से 15 मई के बीच तबादलों से रोक हटनी है। इसे कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। वर्ष 2013 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा चुनाव की वजह से यह रोक लगी थी। इस दौरान जरूरी ट्रांसफर मुख्यमंत्री के स्तर पर ही हुए।
इससे पहले 1 मई से 15 जून 2012 के बीच प्रतिबंध हटाया गया था। इसके बाद से रोक लगी है।इस साल एक महीने में 10% तबादले के आसार हैं। यानी 40 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर होंगे। इनमें तीन साल से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारी पहले जाएंगे।
15 अप्रैल से रोक हटाए जाने की वजह कर्मचारी नई पोस्टिंग की जगह बारिश के पहले शिफ्टिंग कर सकें और स्कूलों में बच्चों के एडमिशन करा सकें। वर्ष 2015-16 की प्रस्तावित ट्रांसफर पालिसी में प्रत्येक संवर्ग में कर्मचार...                
                
            









