Tuesday, September 23

गंजबासौदा मंडी में आवक बढ़ी,

bpl-n2482229-largeगंजबासौदा

डेढ़ लेन के बरेठ रोड पर तीन लाइन का यातायात शुरू हो जाने के बाद आम लाेगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंजना पठार पर नई कृषि मंडी में नीलामी शुरू होने के बाद रोज 35 हजार बोरों की आवक होने लगी है। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद आधी सड़क पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लग जाती है। आधी सड़क पर आम लोगों के वाहन आते- जाते हैं। इसके चलते वाहनों को आवागमन के लिए आधी सड़क ही उपयोग के लिए मिल रही है। इससे जो दो पहिया या चार पहिया वाहन भीड़ में फंस रहे हैं उन्हें निकलने में आधा- आधा घंटा लग रहा है। इसी वजह से मंगलवार को एसडीएम ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सारे बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

फिर किया आदेश जारी

एसडीएम ने पहले ही आदेश जारी कर नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर रखा था। सोमवार सुबह जब कार्यालय जाने के लिए निकले तो उनकी जीप को तहसील तक पहुंचने में दिक्कतों से गुजरना पड़ा। इसलिए उन्होंने मंगलवार को फिर से सुबह आठ से रात आठ तक बड़े वाहनों का प्रवेश नगर में बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा।

प्रशासन करेगा कार्रवाई

नपा द्वारा बनाई गई लक्ष्मण रेखा के पार सामग्री रखने वाले लोगों पर बुधवार को सुबह नौ बजे से प्रशासन कार्रवाई शुरु करेगा। ओपी श्रीवास्तव, एसडीएम गंजबासौदा।