Saturday, October 18

देश विदेश

मोदी पीएम बने तो देश के लिए घातक
देश विदेश

मोदी पीएम बने तो देश के लिए घातक

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोलने वाले हैं। यही बड़ी खबर थी। और आए तो भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। कहा, मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए घातक होगा। मैं नहीं मानता कि मोदी की जिस खूबी का बखान किया जा रहा है वह देश के लिए ठीक है। अहमदाबाद की सड़कों पर मासूम लोगों के जनसंहार की अगुवाई करना कोई खूबी नहीं होती। मोदी की मंशा पूरी नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने सरकार के कामकाज पर बात करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। पहले अपनी बात कही फिर एक घंटे तक 45 प्रत्रकारों के सवालों का जवाब देते रहे। आपकी मिस्टर क्लीन की इमेज घोटालों से दागदार हुई? तो प्रधानमंत्री ने कहा, ज्यादातर मामले यूपीए-1 के थे। लेकिन उसके बाद 2009 में चुनाव हुए और पार्टी जीतकर सत्ता में आई। इससे साबित होता है कि मुझ पर और मेरी सरकार पर लगे आरोप सही नहीं थे। मनमोहन सिंह ने दावा कि...
3600 करोड़ की डील रद्द
देश विदेश

3600 करोड़ की डील रद्द

नईदिल्ली। भारतीय वायुसेना के लिए 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए एंग्लो-इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ किए गए 3600 करोड़ रूपए के करार को भारत ने रद्द कर दिया। इस करार में 3600 करोड़ रूपए के कमीशन के भुगतान का आरोप लगने के बाद भारत ने इसे रद्द करने का फैसला किया। अगस्तावेस्टलैंड कंपनी के दो शीर्ष अधिकारियों द्वारा अनुबंध हासिल करने के लिए कथित तौर पर कमीशन के भुगतान की खबरें आने के करीब एक साल बाद 2010 में हुए यह करार रद्द करने का फैसला किया गया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी इस मामले में एक आरोपी हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री एके एंटनी की सवेरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात के बाद करार रद्द करने का फैसला किया गया। यह करार वीवीआईपी के लिए 12 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति से जुड़ा है और अगस्ता वेस...
देश विदेश

मोदी के रास्ते की अड़चन बनेगी आम आदमी पार्टी

नईदिल्ली। दिल्ली में शानदार प्रदर्शन के बाद जिस तरह आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में लोकसभा चुनाव लडऩे का ऐलान किया है, उससे बीजेपी के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे अहम सवाल यह कि क्या शहरों में आम आदमी पार्टी को मिलने वाला वोट, नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने की राह में बड़ी अड़चन बन सकता है। हाल के दिनों में कानपुर और गुजरात में कई भाजपा कार्यकर्तों का आप में शामिल होना भी पार्टी के लिए मुसीबत बच सकती है। आप ने भी मोदी के गढ़ गुजरात में आम चुनाव में सभी सीटों पर आप के उम्मीदवारों को उतारने का संकेत देकर पार्टी को सकते में डाल दिया है। हालांकि बीजेपी यह मान रही है कि राष्ट्रीय स्तर पर अरविंद केजरीवाल का जादू नहीं चलने वाला, लेकिन पार्टी के कई नेता मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी बीजेपी को दिल्ली की तरह मुसीबत में जरूर डाल सकती है।...
62 भारतीय जाएंगे मंगल की यात्रा पर
देश विदेश

62 भारतीय जाएंगे मंगल की यात्रा पर

लंदन। मंगल की यात्रा पर भेजने के लिए 1,058 लोगों का चयन किया गया है। इसमें 62 भारतीय भी शामिल हैं। 2024 में होने वाली स यात्रा में चार पुरूष एवं महिलाएं भेजी जाएंगी। इन लोगों को वहां पर कॉलोनी बनानी होगी। इस प्रोजेक्ट का नाम मार्स वन है। इसे नीदरलैंड की एक कंपनी पूरा कर रही है। मार्स वन के पास मंगल पर मानव जीवन स्थापित करने के लिए 140 देशों के दोल लाख आवेदन आए थे। इसमें 20 हजार भारतीयों ने आवेदन भेजे थे। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक, अमेरिका से 297, कनाडा से 75, भारत से 62 और रूस से 52 लोगों का चयन किया गया है। मार्स वन के सह-संस्थापक बास लांसडॉर्प ने कहा है कि ये अभी पहली सूची है। इन्हें देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं कि कैसे लोग मंगल पर जाएंगे। हमने उन लोगों का चयन किया जो शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद स्वस्थ हें। ये लोग मंगल पर मानव दूत के रूप में जाएंगे। बास ने बताया कि हमने उन लोगों को ईमेल ...
मोदी ने चुने तीन महारथी, बीजेपी का वादा-सरकार बनी तो नहीं वसूलेंगे इनकम टैक्स
देश विदेश

मोदी ने चुने तीन महारथी, बीजेपी का वादा-सरकार बनी तो नहीं वसूलेंगे इनकम टैक्स

नईदिल्ली। आम चुनाव के बाद नई लोकसभा के गठन में अब 150 से भी कम दिन बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ ही पार्टियां गठबंधन के भी समीकरण साधने में जुटी हुई हैं। वे अभी से बड़े-बड़े वादे भी करने लगी हैं। संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी यानी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दो दिनों पहले दिल्ली में बीजेपी के अगले 100 दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी थी। अब मोदी फॉर पीएम कैंपेन को सफल बनाने के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। नरेन्द्र मोदी की पार्टी ने लोकलुभावन वादों को सिलसिला भी शुरू कर दिया है। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। कांग्रेस राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा की राष्ट्...
देश विदेश

14 साल बाद हुई सरहद पर बैठक

नईदिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने भारत को भरोसा दिलाया कि उसकी और से संघर्ष विराम का पालन किया जाएगा। दोनों पक्षों ने यह भी तय किया कि नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए बिग्रेडियर स्तर पर जल्दी ही दो जगहों पर फ्लैग मीटिंग की जाएंगी। दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों की ढाई घंटे की बैठक में यह तय किया गया। भारत-पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक हॉटलाइन पर बातचीत करते रहे हैं। लेकिन 14 साल बाद यह पहला मौका है जब उनकी आमने-सामने बातचीत हुई। बातचीत का न्यौता पाकिस्तानी डीजीएमओ मेजर जनरल आमिर रियाज ने दिया था। भारत की ओर से डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने स्वीकार किया। वे अपनी टीम के साथ साढ़े ग्यारह बजे वाघा सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचे। संयुक्त बयान में कहा गया कि निकट भविष्य में ब्रिगेड कमांडरों के स्तर पर दो फ्लैग मीटिंग होंगी।...
लोकसभा चुनाव में कहां मोदी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं केजरीवाल
देश विदेश

लोकसभा चुनाव में कहां मोदी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं केजरीवाल

नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में परचम लहराने वाली आम पार्टी आप लोकसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के बाद आप लोकसभा चुनाव में भाजपा का भी खेल बिगाड़ सकती है। जनवरी 2012 में राजनीति में आने का एलान करने वाली आप 22 राज्यों में नेटवर्क खड़ा कर चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल की पार्टी भाजपा को उसके गढ़ में पटखनी दे सकती है?आप गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में सभी लोकसभा सीटों पर लडऩे का एलान पहले ही कर चुकी है। अब यह तो साफ है कि आप मैदान में खुलकर लडऩे वाली है, लेकिन क्या केजरीवाल सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के नाम पर भाजपा के गढ़ में वोट बटोर पाएंगे? 2014 लोकसभा चुनाव में 12 करोड़ नए वोटरों पर भी भाजपा और आप दोनों कही नजरें गड़ी हैं। अगर तरह की राजनीति की वजह से आप युवाओं में लोकप्रिय है तो नरें...
मोदी की रणनीति कांग्रेस की सीटों पर नजर
देश विदेश

मोदी की रणनीति कांग्रेस की सीटों पर नजर

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार अभियान की रूपरेखा तय कर दी। पार्टी पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई 206 सीटों पर खास फोकस करेगी। इन सीटों में ज्यादातर पर भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने यह फॉर्मूला दिया है। पार्टी इस बार मोदी के नाम से ही अभियान चलाएगी। इसे मोदी फॉर पीएम नाम दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ता वन वोट वन नोट अभियान भी चलाएंगे। जनता से 10 से लेकर एक हजार रूपए तक चंदा मांगेंगे। इस अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक हुई। बैठक में संसदीय बोर्ड के सदस्य और पार्टी शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे। इसके बाद भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि यह अभियान वैसा ही होगा जैसा 1977 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चलाया गया था। तब केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ संपूर्ण...
देश विदेश

1000, 500 और 100 के नोटों से जुड़ी बुरी खबर, 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे ये नोट

आरबीआई ने देश भर के सभी छोटे बड़े बैंकों को इंडियन नोटों के संबंध में एक सख्त हिदायत जारी की है। ये हिदायत सीधे आपसे जुड़ी हुई है। दिलचस्प है कि भारत में नोटों को गंदा करने की लोगों की काफी गलत आदत लगी हुई है। लोग नोटो पर नाम, आकड़ा या कोई भी निशान बना देते है और कई बार तो इसको बुरी तरह रंग देते हैं। इन हरकतों से कई बार नोटों को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। कई देशों में इस तरह के हरकतों पर प्रतिबंध लगा हुआ है और बैंक गंदे नोटों को लेने से साफ मना कर देते हैं। अब यह नियम भारत में भी लागू होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के नए मानकों के अनुसार एक जनवरी 2014 से नोट पर कुछ भी लिखा पाया गया तो इसे रद्दी माना जा एगा। इन नोटों को न ही बाजार में चलाया जा सकेगा और न ही इसे बैंक में स्वीकार किया जाएगा। ऐसे नोटों की कोई कीमत नहीं रह जाएगी। आरबीआई के इस ऑर्डर के बाद आप बैंकों की सारी हेक...
देश विदेश

सरेआम देखने को मिलते हैं ऐसे नजारे देखने वालों को आ जाती है शर्म

                                                                                                                                                     लखनऊ। आशिकों का सबसे बड़ा दर्द हे कि उन्हें  सुकून और फुर्सत के दो पल चुराने पड़ते हैं। एकांत में कुछ लम्हे चुराने को मिल जाएं तो तबियत मचल ही जाती है, फिर जगह चाहे जो भी हो। एक बार मचले तो आस पास का माहौल क्या है, कौन है, इसकी उन्हें परवाह कहां। उनका यह मचलना दूसरों को कुछ अलग तरह का दर्द दे जाता है। जिन्दा तो जिन्दा यह दीवाने आशिक कब्र में दफन लोगों को भी दर्द देने से नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिलता है नवाबों की नगरी लखनऊ की रेजीडेंसी में। इस इमारत का जंग-ए-आजादी में एक बहुत बड़ा रोल रहा है। टूट फूट के बाद भी यह इमारत अपनी खूबसूरती बयां करती है। रेजीडेंसी लखनऊ में वह जगह है जहां सन 1957 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इत...