लंदन। मंगल की यात्रा पर भेजने के लिए 1,058 लोगों का चयन किया गया है। इसमें 62 भारतीय भी शामिल हैं। 2024 में होने वाली स यात्रा में चार पुरूष एवं महिलाएं भेजी जाएंगी। इन लोगों को वहां पर कॉलोनी बनानी होगी। इस प्रोजेक्ट का नाम मार्स वन है। इसे नीदरलैंड की एक कंपनी पूरा कर रही है। मार्स वन के पास मंगल पर मानव जीवन स्थापित करने के लिए 140 देशों के दोल लाख आवेदन आए थे। इसमें 20 हजार भारतीयों ने आवेदन भेजे थे। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक, अमेरिका से 297, कनाडा से 75, भारत से 62 और रूस से 52 लोगों का चयन किया गया है। मार्स वन के सह-संस्थापक बास लांसडॉर्प ने कहा है कि ये अभी पहली सूची है। इन्हें देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं कि कैसे लोग मंगल पर जाएंगे। हमने उन लोगों का चयन किया जो शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद स्वस्थ हें। ये लोग मंगल पर मानव दूत के रूप में जाएंगे। बास ने बताया कि हमने उन लोगों को ईमेल भेजा है जिनका चयन इस राउंड में नहीं हुआ है। उनके लिए आगे भी मौका है। वे दोबारा आवेदन भेज सकते हैं।