Monday, September 22

1000, 500 और 100 के नोटों से जुड़ी बुरी खबर, 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे ये नोट

5520_currency__1670399g

आरबीआई ने देश भर के सभी छोटे बड़े बैंकों को इंडियन नोटों के संबंध में एक सख्त हिदायत जारी की है। ये हिदायत सीधे आपसे जुड़ी हुई है। दिलचस्प है कि भारत में नोटों को

गंदा करने की लोगों की काफी गलत आदत लगी हुई है। लोग नोटो पर नाम, आकड़ा या कोई भी निशान बना देते है और कई बार तो इसको बुरी तरह रंग देते हैं। इन हरकतों से कई बार नोटों को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। कई देशों में

इस तरह के हरकतों पर प्रतिबंध लगा हुआ है और बैंक गंदे नोटों को लेने से साफ मना कर देते हैं।
अब यह नियम भारत में भी लागू होने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के नए मानकों के अनुसार एक जनवरी 2014 से नोट पर कुछ भी लिखा पाया गया तो इसे रद्दी माना जा

एगा। इन नोटों को न ही बाजार में चलाया जा सकेगा और न ही इसे बैंक में स्वीकार किया जाएगा। ऐसे नोटों की कोई कीमत नहीं रह जाएगी। आरबीआई के इस ऑर्डर के बाद आप बैंकों की सारी हेकड़ी चुटकियों में निकाल सकते हैं। आरबीआई के मुताबिक बैंक में नोट पर लिखते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। देश के इस केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को रंग लगे और लिखे हुए नोट नहीं देगा। आरबीआई ने ये सब इंडियन नोटों की बर्बादी से बचने के लिए किया है। देश में हर साल नोटों को काफी अधिक संख्या में बर्बाद किया जा रहा है। भारत सरकार को प्रत्येक वर्ष लगभग 2 हजार करोड रूपयों का नुकसान हो रहा है। इस नुकसान पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। नए मानकों को बनाते हुए आरबीआई ने सभी बड़े छोटे बैकों को आदेश दि

या है कि वो इसका सख्ती से पालन करें।
हर साल देश में नोटों की संख्या जरूरतों के हिसाब से बरकरार रखने के लिए आरबीआई नए नोटों को छापती रहती है। मगर प्रत्येक साल नोटों की संख्या घट जाती है, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है। अमेरिका और ब्रिटेन में नोटों पर कुछ भी लिखने या फिर गंदा करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है